बेटी को ससुराल छोड़कर वापस लौट रहा पिता रेलवे ट्रैक पर लेटा, मालगाड़ी की चपेट में आने से धड़ से अलग हुआ सिर, जांच में जुटी पुलिस

The father returning after leaving his daughter in-laws lay on the railway track head separated from his body after being hit by a goods train police engaged in investigation

बेटी को ससुराल छोड़कर वापस लौट रहा पिता रेलवे ट्रैक पर लेटा, मालगाड़ी की चपेट में आने से धड़ से अलग हुआ सिर, जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़ : रायगढ़ रेलवे स्टेशन गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया. जब एक ग्रामीण अचानक पटरी में लेट गया. जब तक कोई उसे बचाने की कोशिश करते तब तक वह मालगाड़ी की चपेट में आकर मृत चुका था. इस घटना को देखकर स्टेशन में सनसनी फैल गई. चश्मदीद सहमे हुए नजर आए.
मिली जानकारी के मुताबिक आकाश गोप पिता देवप्रकाश गोप उम्र 40 साल निवासी ग्राम सोनुवा झारखंड बीते कुछ साल से वह पत्नी के साथ किरोड़ीमल में रहकर काम करता था. 26 अगस्त को अपनी बेटी को सोनुवा पहुंचाने गया था. बीते गुरुवार को वह अपने बच्चों को झारखंड उसके गांव ट्रेन से छोड़ने गया था. जहां से वह वापस रायगढ़ आ रहा था. तब उसकी आंख लग गई और वह चांपा स्टेशन जा पहुंचा. जहां से उसने अपनी पत्नी को फोन कर बताया कि वह कुछ आगे निकल आया है. फिर वह दूसरी गाड़ी पड़कर रायगढ़ पहुंचा था.
उसके बाद अज्ञात कारण से वह डाउन लाइन 2 पर आ रही मालगाड़ी के सामने लपककर जा पहुंचा और अपना सिर रेल पटरी पर रख दिया. जिसे देखने वाले लोग उसे आवाज देकर उठने के लिए कह रहे थे लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी और ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई.
बताया जा रहा है कि यह हादसा तब हुआ जब सुबह प्लेटफार्म में रोजना की तरह ट्रेनों का यात्री इंतजार कर रहे थे. इसी बीच यह घटनाक्रम एकाएक घटित हो गया. प्लेटफार्म में मौजूद लोग ट्रैक में लेटने गए व्यक्ति के हरकत को समझ पाते तब तक वह मालगाड़ी के पहिए के नीचे आ चुका था.
बहरहाल हादसे के बाद जीआरपी ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाया. परिजनों को खबर दी गई तब पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंपा दिया गया. वही पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच के लिए मामले को जांच में लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb