पिता के घर से 2,20,000 रुपये चोरी, बेटा ही निकला चोर, आरोपी हुलस को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, सोना-चांदी और नकदी बरामद

Police arrested the accused son who stole Rs 2,20,000 from his father's house and sent him to jail, recovered gold, silver and cash

पिता के घर से 2,20,000 रुपये चोरी, बेटा ही निकला चोर, आरोपी हुलस को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, सोना-चांदी और नकदी बरामद

गरियाबंद/फिंगेश्वर : स्वतंत्रता दिवस के दिन फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम बोरसी में हुए 2.20 लाख रुपये के चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. चौंकाने वाली बात यह रही कि यह चोरी किसी बाहरी ने नहीं. बल्कि प्रार्थी का ही बेटा निकला. आरोपी बेटे ने घर का ताला तोड़कर सोना-चांदी के गहनों सहित नकदी रकम चुराई थी.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी टीकुराम साहू ने 15 अगस्त को थाना फिंगेश्वर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सुबह खेत जाने के बाद उनके घर का ताला टूटा पाया गया और अंदर रखे सोने-चांदी के जेवर और नगदी 3,000 रुपये चोरी हो गए हैं. कुल चोरी की गई संपत्ति की कीमत 2,20,000 रुपये बताई गई थी.
रिपोर्ट दर्ज होते ही थाना फिंगेश्वर पुलिस एवं सायबर टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरु की. पूछताछ के दौरान शक प्रार्थी के बेटे हुलस साहू उम्र 32 साल पर गया. जब उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया.
पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किए गए सोने-चांदी के सभी जेवर और नगदी 3,000 रुपये बरामद कर जब्त कर लिया. बरामद सामग्री में चांदी का करधन, पैर पट्टी, सांटी, ऐंठी, नेकलेस समेत करीब 2,17,000 रुपये के जेवर और नगदी शामिल है. आरोपी हुलस साहू को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. इस पूरी कार्रवाई में थाना फिंगेश्वर पुलिस और सायबर टीम गरियाबंद की भूमिका सराहनीय रही.
आरोपी
हुलस साहू पिता टीकूराम साहू उम्र 32 साल ग्राम बोरसी
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB