सूखे कुएं में गिरा तेंदुआ, इलाके में मचा हड़कंप, सीढ़ी के सहारे तेंदुए को कुआं से निकाला बाहर, वन विभाग का सफल ऑपरेशन, जंगल पहुंचा सुरक्षित
Leopard falls into a dry well, causing a stir in the area; rescued using a ladder in a successful Forest Department operation and safely returned to the wild.
धमतरी/नगरी : नगरी वन परिक्षेत्र के ग्राम महमल्ला में सूखे कुएं में गिरे तेंदुए का वन विभाग ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जंगल की तरफ रवाना कर दिया. वन विभाग की सूझबूझ, त्वरित कार्रवाई और सुनियोजित प्रयासों की ग्रामीणों ने जमकर सराहना की.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम महमल्ला के एक सूखे कुएं में तेंदुआ गिर गया था. इसकी खबर मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई. हालात की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग की टीम तत्काल घटनास्थल पहुंची और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लेकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया.
वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने बिना किसी जल्दबाजी के पूरी सावधानी के साथ कुएं में एक लंबी सीढ़ी उतारी. ताकि तेंदुआ स्वयं सुरक्षित बाहर निकल सके. कुछ देर तक हालात का जायजा करने के बाद तेंदुए ने सीढ़ी का सहारा लिया और धीरे-धीरे कुएं से बाहर निकल आया. बाहर आते ही वह सीधे पास के जंगल की तरफ भाग गया. इस दौरान वन विभाग की टीम ने भीड़ को सुरक्षित दूरी पर बनाए रखा. जिससे रेस्क्यू अभियान पूरी तरह शांतिपूर्ण और कामयाब रहा.
ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम की तत्परता, धैर्य और पेशेवर कार्यशैली की खुलकर प्रशंसा की. लोगों का कहना है कि अगर समय पर वन विभाग मौके पर नहीं पहुंचता तो हालात गंभीर हो सकते थे. टीम ने न सिर्फ वन्यजीव की जान बचाई, बल्कि किसी भी तरह की अनहोनी को भी टाल दिया
वन विभाग की इस कामयाब कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया कि प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम, सही रणनीति और संयम के साथ मानव और वन्यजीव दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है. स्थानीय लोगों ने वन विभाग के इस सराहनीय प्रयास के लिए पूरी टीम को बधाई दी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



