नेहरू घाट में डूब रहे दो बच्चों की बचाई जान, फिर खुद महानदी में डूब गया युवक, 14 घंटे बाद शव पानी से बाहर दिखा प्रदीप कश्यप का शव, इलाके में पसरा मातम
Two children were saved from drowning at Nehru Ghat, but the young man who rescued them subsequently drowned in the Mahanadi River; Pradeep Kashyap's body was recovered 14 hours later, plunging the area into mourning.
रायपुर/अभनपुर/नवापारा : गोबरा नवापारा नगर के नेहरू घाट स्थित महानदी में दो बच्चों की जान बचाने के प्रयास के दौरान डूबे युवक का शव रविवार तड़के नदी किनारे शनि मंदिर के पीछे बरामद हुआ. शनिवार को हुए इस हादसे के बाद SDRF की टीम और स्थानीय गोताखोरों ने देर शाम तक तलाश अभियान चलाया था, लेकिन अंधेरा होने की वजह से रोक दिया गया. रविवार सुबह किसी नए सर्च अभियान से पहले ही शव खुद ही बहकर नदी किनारे आ गया.
मिली जानकारी के मुताबिक गोबरा नवापारा नगर के इंदिरा मार्केट निवासी प्रदीप कश्यप उम्र 35 साल शनिवार दोपहर अपनी पत्नी के साथ नेहरू घाट पहुंचे थे. उनकी पत्नी नदी किनारे मौजूद थीं. इसी दौरान नदी में नहा रहे दो बच्चे गहरे पानी में फंसकर डूबने लगे. बच्चों को संकट में देख प्रदीप कश्यप बिना देर किए उन्हें बचाने के लिए नदी में कूद पड़े. उन्होंने साहस का परिचय देते हुए दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लेकिन खुद तेज धारा और गहरे पानी की चपेट में आ गए और देखते ही देखते नदी में लापता हो गए.
हादसे की खबर मिलते ही गोबरा नवापारा पुलिस, SDRF की टीम और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे. कई घंटों तक तलाश अभियान चलाया गया. लेकिन कामयाबी नहीं मिली. रात में अँधेरा होने की वजह से अभियान रोक दिया गया. रविवार तड़के गोबरा नवापारा क्षेत्र में नदी किनारे शनि मंदिर के पीछे प्रदीप कश्यप का शव खुद से बहकर किनारे आ गया.
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को शोकाकुल कर दिया है. अपनी जान की परवाह किए बिना दो बच्चों की जान बचाने वाले प्रदीप कश्यप के साहस की नगर भर में सराहना की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



