जमीन विवाद में रिश्तों का हुआ खून, भाई ने सगी बहन पर टांगी से किया जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

There was blood in relations due to land dispute brother attacked his real sister with a stick police arrested the accused and sent him to jail

जमीन विवाद में रिश्तों का हुआ खून, भाई ने सगी बहन पर टांगी से किया जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

रायगढ़ : धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी रैरुमाखुर्द में जमीन विवाद को लेकर एक अधेड़ व्यक्ति द्वारा अपनी बहन पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है. आरोपी भुवन साय मांझी उम्र 45 साल ने अपनी सगी बहन रत्नीबाई मांझी उम्र 55 साल के सिर पर टांगी से वार कर गंभीर रुप से घायल कर दिया. घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
मिली जानकारी के मुताबिक रत्नीबाई मांझी के पुत्र नैहरसाय मांझी द्वारा 25 अक्टूबर को दर्ज कराया कि उसके नाना नानी ने ही भालूपखना गांव में उनके घर के पास मां को घर बनाने के लिए जमीन दी. जिस पर वे घर बनाकर बसे हुए हैं. इसी जमीन पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नया घर निर्माण के प्रयास पर मामा भुवन साय मांझी ने आपत्ति जताई.
इसी विवाद के चलते 25 अक्टूबर 2024 को सुबह करीब 8 बजे आरोपी ने रत्नीबाई पर टांगी से हमला कर दिया और धमकी दी कि उनके घर के पास निर्माण कार्य जारी रखा तो जान से मार देगा.
डायल 112 से घायल रत्नीबाई मांझी को फौरन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराते हुए पत्थलगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भुवन साय मांझी के खिलाफ अपराध क्रमांक 250/2024 के तहत धारा 109(1), 118(1), 296, 351(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर चौकी प्रभारी रैरुमाखुर्द उप निरीक्षक मनीष कांत ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb