धान टोकन नहीं कटने से अन्नदाता परेशान, आत्महत्या करने टावर पर चढ़ा किसान, गांव में मचा हडकंप, सोशल मिडिया में वीडियो जमकर वायरल
Farmers are upset over not receiving paddy tokens; a farmer climbs a tower to commit suicide, causing panic in the village; the video goes viral on social media.
जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिला के नवागढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कसौंदी में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक गरीब किसान ने धान का टोकन नहीं कटने से परेशान होकर मोबाइल टावर पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास किया. जिसका वीडियो सोशल मिडिया में वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. यह मामला ग्राम कसौंदी का है.
मिली जानकारी के मुताबिक किसान अनिल गड़ेवाल धान खरीदी का टोकन नहीं कटने से काफी दिनों से परेशान था. अपनी परेशानी को लेकर वह बार-बार संबंधित विभागों के चक्कर काट रहा था. लेकिन समाधान नहीं मिलने से आहत होकर किसान मोबाइल टावर पर चढ़ गया.
घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई. देखते ही देखते बड़ी तादाद में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए. खबर मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और तहसीलदार, एसडीएम एवं पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा.
प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिसकर्मी किसान को समझाइश दी. ताकि उसे सुरक्षित नीचे उतारा जा सके. वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
ग्रामीणों का कहना है कि धान खरीदी में टोकन कटौती और किसानों की समस्याओं को लेकर पहले भी कई बार शिकायत की जा चुकी है. लेकिन समय पर समाधान नहीं होने से किसान मानसिक रुप से टूट रहे हैं.
फिलहाल प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद है और किसान को सुरक्षित बचाने का प्रयास किया जा रहा है. घटना ने एक बार फिर धान खरीदी व्यवस्था और किसानों की परेशानियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



