नेशनल प्लेयर की 9वीं क्लास का नतीजे जारी होते ही छात्रा ने उठाया खतरनाक कदम, सप्लीमेंट्री आते ही फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम
As soon as the results of 9th class of a national player were declared, the student took a dangerous step, as soon as the supplementary result came, she committed suicide by hanging herself, there was chaos in the family
अंबिकापुर : अंबिकापुर के कार्मेल स्कूल की 9वीं की छात्रा ने परीक्षा में सप्लीमेंट्री आने के बाद घर में फांसी लगा ली. 9वीं के फाइनल एग्जाम में छात्रा हिंदी विषय में फेल हो गई थी. छात्रा को स्कूल प्रबंधन ने परीक्षा देने के लिए एक और मौका भी दिया था. इसी बीच शनिवार दोपहर वह घर में फांसी पर झूल गई. परिजन उसे लेकर मिशन हॉस्पिटल पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक रोजगार कार्यालय में पदस्थ क्लर्क मन कुमार राम की 14 साल की बेटी मानसी कक्षा 9वीं की छात्रा थी. कक्षा 9वीं की फाइनल परीक्षा में हिंदी के पेपर में उसे सप्लीमेंट्री आई थी. पिता के मुताबिक स्कूल प्रबंधन ने एक और मौका देने कहा था. रिजल्ट आने के बाद वह परेशान थी.
शनिवार को मानसी थाना गांधीनगर स्थित नेपाली पारा के अपने घर में थी. घर के दूसरे कमरे में पिता मन कुमार राम भी मौजूद थे. दोपहर करीब 2 बजे मानसी का बड़ा भाई घर पहुंचा और उसने खाना देने के लिए मानसी को आवाज दी. मानसी की आवाज नहीं आने पर भाई उसके कमरे में पहुंचा. मानसी फांसी के फंदे पर झूलती हुई मिली. उसने शोर मचाकर पिता को आवाज दी.
मानसी को तत्काल फंदे से उतारकर पिता और परिजन उसे लेकर मिशन हॉस्पिटल पहुंचे. मिशन हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने जांच के बाद मानसी को मृत घोषित कर दिया. मानसी के शव का पोस्टमॉर्टम अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में रविवार को किया गया. कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. लेकिन परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर भी किसी तरह का कोई दबाव होने या अन्य कोई आरोप नहीं लगाया है.
घटना की खबर पर कार्मेल स्कूल के शिक्षक भी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचे. शिक्षकों ने बताया कि मानसी शांत स्वभाव की थी. सप्लीमेंट्री आना कोई ऐसा बड़ा कारण नहीं था. जिससे वह फांसी लगा ले. उसके पास परीक्षा पास करने का मौका था. स्पोर्ट्स टीचर डेविड एक्का ने कहा कि बच्ची खेल में भी काफी अच्छी थी. कुछ दिनों पहले ही वह नेशनल खेलने नेपाल गई थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



