होटल में हुड़दंग करने वाले रईसजादे वीरेंद्र राठौर ने की महिला पत्रकार से बदसलूकी, थाने में ही देते रहा धमकी, पुलिस बनी मुकदर्शक

Virendra Rathore, a rich man who created a ruckus in the hotel, misbehaved with a female journalist, kept threatening her in the police station itself, the police remained a mute spectator

होटल में हुड़दंग करने वाले रईसजादे वीरेंद्र राठौर ने की महिला पत्रकार से बदसलूकी, थाने में ही देते रहा धमकी, पुलिस बनी मुकदर्शक

बिलासपुर : बिलासपुर जिला के तारबाहर थाने इलाके में आने वाले एक होटल में हुड़दंग करने वाले युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक गौरेला पेंड्रा निवासी 2 युवक वीरेंद्र सिंह राठौर और तनिष्क खंडेलवाल खाना खाने के नाम पर तारबहार थाना स्थित एक होटल पहुंचे. जहा बाहर से शराब पीकर आए गौरेला पेंड्रा निवासी युवक होटल में जमकर उत्पात मचाते हुए होटल के कर्मचारियों से गाली-गलौच करते हुए मारपीट की. जिसके बाद इस बात की खबर होटल के कर्मचारियों ने तारबाहर थाने में दी. जिस पर तारबाहर पुलिस मौके पर पहुंची और होटल में हुड़दंग करने वाले युवकों को तारबाहर थाने ले गई.
सूत्र बता रहे है कि नशे में धुत युवक थाने के अंदर भी अपनी ऊंची पहुंच का रौब दिखाते हुए गाली-गलौच करते हुए हंगामा किया. जिसे पुलिस वीआईपी ट्रीटमेंट देती रही. पुलिस ने नशेड़ी युवकों के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्यवाही की है. सूत्र यह भी बता रहे है कि इन रईसजादों को छोड़ने के लिए नेताओं के फोन घन घनाते रहे.
जिसे देखते हुए पुलिस आनन-फानन में 151 की कार्यवाही कर मामले को मामला रफा दफा कर दिया. वही जब इस मामले में कवरेज लेने महिला पत्रकार थाने पहुंची तो नशेड़ी युवक ने महिला पत्रकार से बदतमीजी करते हुए उनका फोन तोड़ने की कोशिश की. इस बीच थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों तमाशा देखते रहे और मौके पर मौजूद एक आरक्षक उससे भाईचारा निभाते नजर आया और 151 का आरोपी वीरेंद्र राठौर आरक्षक के कांधे का सहारा लेते दिखा.
वीरेंद्र राठौर की बेशर्मी देखिए कि थाने से निकलते वक्त उसके चेहरे में पछतावा देखने के बजाए उसके चेहरे में ऐसी मुकुराहट नजर आ रही कि रईसजादे ने कोई बड़ा कारनामा किया हो.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI