छग में अब अधिकारी भी असुरक्षित!, शाम को टहलने निकले तहसीलदार से रास्ता पूछने के बहाने 4 ऑटो सवार बदमाशों ने किया चाकू की नोक पर लूटपाट

Now even officers are unsafe in Chhattisgarh, four miscreants travelling in an auto rickshaw looted the Tehsildar who had come out for a walk in the evening at knife point on the pretext of asking him for directions

छग में अब अधिकारी भी असुरक्षित!, शाम को टहलने निकले तहसीलदार से रास्ता पूछने के बहाने 4 ऑटो सवार बदमाशों ने किया चाकू की नोक पर लूटपाट

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बदमाशों के हौंसले इस कदर बुलंद हैं कि वे खुलेआम लूटपाट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं. बदमाशों ने शाम को टहलने निकलने तहसीलदार को चाकू दिखाकर उससे 6 हजार लूट लिया. जिसके बाद उसने लूट की कंप्लेन को थाने में दर्ज करवाई. यह मामला बालोद शहर के मधु चौक स्थित स्टेट बैंक के पास का है.
मिली जानकारी के मुताबिक बालोद के तहसीलदार आशुतोष शर्मा बालोद शहर के मधु चौक के स्टेट बैंक पास शाम को टहलने निकले थे. इसी दौरान एक ऑटो में सवार चार अज्ञात लोगों ने उन्हें रास्ता पूछने के बहाने रोका. जिसमें दो आगे और दो पीछे बैठे थे. ऑटो सवारों ने उनसे स्टेट बैंक का रास्ता पूछा.
तहसीलदार ने उन्हें बताया कि स्टेट बैंक करीब आधा किलोमीटर आगे दाहिनी तरफ है. इसके बावजूद ऑटो सवारों ने रास्ता समझ न आने की बात कहकर उन्हें अपने साथ बैठने को कहा. मदद की भावना से तहसीलदार पीछे की सीट पर बैठ गए.
ऑटो के चलते ही पीछे बैठे एक मोटे युवक ने छोटा चाकू निकालकर तहसीलदार को धमकाया और पर्स मांगा. डर की वजह से तहसीलदार ने अपना पर्स दे दिया. जिसमें 6,500 रुपये नकद, एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तहसीलदार का परिचय पत्र था.
स्टेट बैंक के पास पहुंचते ही युवक ने ऑटो चालक से वाहन धीमा करने को कहा और तहसीलदार को धक्का देकर नीचे उतार दिया. इसके बाद ऑटो तेजी से आगे बढ़ गया. तहसीलदार ने ऑटो का नंबर CG 07 BT 5872 नोट किया और देखा कि वह मधु चौक से सदर बाजार की तरफ मुड़ गया.
इस वारदात के बाद तहसीलदार आशुतोष शर्मा ने फौरन बालोद थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने शिकायत के आधार पर ऑटो सवार चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ  संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. खुलेआम इस लूट ने शहर की कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI