अदालत के सामने जमकर हंगामा, पुलिस गाड़ी में भरकर ले गई साथ, वीडियो वायरल होने के बाद बवाल, पुलिकार्मियो पर युवक के किडनेपिंग का लगा आरोप
There was a lot of ruckus in front of the court, the police took him away in the car, uproar after the video went viral, policemen were accused of kidnapping the youth.
रायपुर : प्रदेश की राजधानी में अदालत के बाहर एक युवक के अपहरण की खबर सनसनी मच गई और देखते ही देखते एक वीडियो वायरल हो गया और पुलिसकर्मीयो पर युवक के अपरहण का आरोप लगने लगे. वीडियो में युवक जमकर हंगामा करता नजर आ रहा है और पुलिस उसे जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर ले जाने का आरोप लगा रहा है. इस दौरान कोई युवक के पक्ष में वीडियो बनाकर पुलिसकर्मियों की पहचान पूछता सुनाई दे रहा है.
इस वीडियो के बाद अफवाह फैली कि नकली पुलिस की वर्दी में आए कुछ लोग दिनदहाड़े रायपुर अदालत के सामने अपरहण कर रहे हैं. आग की तरह इस फैली अफवाह का सच भी सामने आया है.
बताया जा रहा है कि पुलिस चेक बाउंस मामले में दिनेश सरकार की तलाश कर रही थी और मोबाइल लोकेशन के बाद आरोपी को गिरफ्तार करने आई थी और पुलिस की गिरफ़्त में आते ही युवक ने हंगामा शुरु कर दिया और असली पुलिस पर जबरन झूठा आरोप लगा दिया था.
इसका एक वायरल वीडियो सामने आया है. जिसमें खुद को पुलिस अधिकारी बताकर युवक को जबरन अपनी गाड़ी में खींचते हुए दिखाया गया है. इस वीडियो में युवक को दिनेश सरकार बताया जा रहा है. लेकिन सच यह भी है कि आगे पुलिसकर्मी उसी समय वीडियो बना रहे लोगों को पहचान पूछने पर अपनी पहचान बता देते तो शायद सड़क पर ना तो हंगामा होता और ना अफवाह फैलती..!
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



