अटल आवास के लालच में बहू ने कराया सास का गला घोंटकर कत्ल, तीन दिन बाद जंगल में मिले जले हुए अवशेष, गरियाबंद पुलिस ने खोला राज

In the greed of Atal Awas, daughter-in-law got her mother-in-law strangled to death, burnt remains found in the forest three days later, Gariaband police revealed the secret

अटल आवास के लालच में बहू ने कराया सास का गला घोंटकर कत्ल, तीन दिन बाद जंगल में मिले जले हुए अवशेष, गरियाबंद पुलिस ने खोला राज

गरियाबंद : लकड़ी के चट्टे में जली लाश तीन दिन तक पहेली बनी रही और जब सच्चाई सामने आई तो रिश्तों की क्रूरता भी उजागर हो गई. अटल आवास की लालच में बहू ने सुपारी देकर अपनी ही सास की हत्या करवा दी. गरियाबंद पुलिस ने मामले की परतें खोलते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 19 मार्च को गरियाबंद के हाथबाय-गरभनतोरा जंगल में जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी. शव की पहचान मुश्किल थी. लेकिन पुलिस की विशेष टीम ने सूक्ष्म जांच करते हुए इसे कत्ल का मामला पाया. गुप्तचरों को सक्रिय किया गया और गुमशुदगी की रिपोर्टों को खंगाला गया. इसी बीच जानकारी मिली कि 60 साल की समारी बाई यादव 18 मार्च से लापता थी.
पुलिस जब समारी बाई के बेटे और बहू से पूछताछ करने पहुंची. तो उनके जवाब गोलमोल थे. लेकिन एक अहम सुराग मिला. गांव के ही कृष्ण कुमार पात्रे के साथ समारी बाई को आखिरी बार देखा गया था. पुलिस ने जब कृष्ण कुमार को रायपुर से दबोचा. तो उसने चौंकाने वाला खुलासा किया.
पूछताछ में कृष्ण कुमार पात्रे ने बताया कि समारी बाई शराब की खाली बोतलें बेचकर और मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाती थी. उसकी बहू लक्ष्मी यादव और बेटा शराब पीने के आदी थे. लक्ष्मी ने अटल आवास को अपने नाम करने की लालच में कृष्णा को सास की कत्ल के लिए उकसाया.
18 मार्च की रात आईटीएस कॉलेज के पास कृष्णा ने समारी बाई को शराब दिलाने के बहाने बुलाया. मौका मिलते ही उसने मृतिका समारी बाई यादव को पीछे से धक्का दे कर जमीन पर गिरा दिया.  गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी. मृतिका के लाश को अपने मोटर सायकल से अपने पीछे बैठाकर अपनी पीठ से लाश को रस्सी से बांधकर ग्राम हाथबाय गरभनतोरा जंगल में ले जाकर लकड़ी के चट्टा में लेटा दिया. उसके बाद छोटे-छोटे लकड़ी और पेंड के सुखे पत्ता को इकठ्ठा कर माचीस से आग जला दिया. जिससे मृतिका समारी बाई यादव का शव पुरी तहर से जल गया.
गरियाबंद थाना प्रभारी ओम प्रकाश यादव और उनकी टीम की मेहनत रंग लाई. सबुतों के आधार पर लक्ष्मी यादव और कृष्ण कुमार पात्रे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
गिरफ्तार आरोपी:
कृष्णा कुमार पात्रे उम्र 36 साल निवासी हाथबाय  थाना व जिला गरियाबंद
लक्ष्मी यादव उम्र 40 साल निवासी वार्ड नम्बर 10 अम्बेडकर चौक गरियाबंद थाना व जिला गरियाबंद
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI