एक हफ्ते के अंदर सड़क निर्माण का कार्य नहीं किया गया तो होगी अनिश्चित कालीन आर्थिक नाकेबंदी, ग्रामीणों ने बैठक कर लिया कड़ा फैसला
If road construction work is not done within a week there will be indefinite economic blockade villagers held a meeting and took a tough decision
तमनार : रायगढ़ जिले के विकासखंड तमनार के ग्रामीण लगातार सड़क की मांग को लेकर शासन प्रशासन और कंपनी प्रबंधन का ध्यान आकर्षित करते जा रहे हैं लेकिन शासन प्रशासन और कंपनी प्रबंधन के द्वारा उन्हें सिर्फ आश्वासन ही आश्वासन मिल रहा है.
आश्वासन के बाद बेचारे भोले-भाले ग्रामीण अपना हड़ताल या धरना प्रदर्शन खत्म कर देते हैं. लेकिन दिए गए समय निकल जाने के बाद तक सड़क निर्माण का कार्य शुरु नही हुआ. ऐसा नहीं कि सिर्फ एक बार ही हुआ है. क्षेत्र के ग्रामीण कई बार सड़क की मांग को लेकर आर्थिक नाकेबंदी औऱ धरना प्रदर्शन भी हो चुका है. इसके बाद भी शासन प्रशासन और कंपनी प्रबंधन के कानो में जूं तक नहीं रेंगती है.
एक बार फिर ग्राम गारें के अनिश्चित कालीन आर्थिक नाकेबंदी में हुकरा डीपा से मीलूपारा सड़क निर्माण 15 अक्टूबर 2024 दिया गया था. जो आज तक सड़क का काम शुरु नहीं किया गया सिर्फ आश्वासन पर आश्वासन दिया जा रहा है.
उक्त मुद्दे को लेकर 18 नवम्बर 2024 को ग्राम गारे में बैठक का आयोजन किया गया. जिसमें फैसला लिया गया है कि अगर एक हफ्ते के अंदर सड़क निर्माण का कार्य नहीं किया गया तों अनिश्चित कालीन आर्थिक नाकेबंदी किया जाएगा. जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और कंपनियों की होगी.
इस बैठक में महेश पटेल, परमानंद सिदार, रविशंकर सिदार, पितामबर सिदार, हरिहर प्रसाद पटेल, रजनी पटेल, तुलेश्वरी सिदार, पदमा सिदार, गणेशी सिदार, सावित्री सिदार, दुशिला सिदार, बालकराम सिदार और भारी तादाद में ग्रामीण महिला पुरुष युवा जनप्रतिनिधि शामिल हुए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



