छत्तीसगढ़ में गुरुजी कर रहे दारु पीकर ड्यूटी, दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होकर पहुंचा शिक्षा विभाग के पास, प्रधान पाठक सस्पेंड
In Chhattisgarh, a teacher is doing his duty after drinking alcohol, two videos went viral on social media and reached the education department, the head teacher has been suspended
जगदलपुर-जशपुर : छत्तीसगढ़ में शिक्षक अपने पद की गरिमा को भूल कर नशे की हालत में विद्या के मंदिर पहुंच रहे हैं. जहां शिक्षकों का फर्ज होता है कि वे स्कूली बच्चों को नशे से दूर रहकर कामयाब इंसान बनना सिखाएं. लेकिन कुछ स्कूलों में शिक्षक ही बच्चों के भविष्य के साथ खेलने में लगे हैं. आज प्रदेश के 2 जिलों से शराबी शिक्षकों की वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं.
जशपुर जिले में एक शर्मनाक घटना सामने आई है. जिसमें एक शिक्षक शराब के नशे में गाने गाते हुए पाए गए हैं. यह घटना शासकीय प्राथमिक शाला भड़ंगाटोली की है. जहां शिक्षक जोनस खलखो ने नशे में धुत होकर गाने गाए. उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है.
मिली जानकारी के मुताबिक जशपुर जिले में कांसाबेल विकासखंड अंतर्गत भड़ंगाटोली स्थित शासकीय प्राथमिक स्कूल में भी एक शराबी शिक्षक पर हमेशा शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचने के आरोप हैं. हाल ही में वह नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचा औऱ मदमस्त होकर स्कूल के अंदर गाना गाते नजर आया. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.
बताया जा रहा है कि जोनस खलखो अक्सर स्कूल में शराब का सेवन कर आते हैं. और पढ़ाई के दौरान मदमस्त रहते हैं. उनका यह नशे में धुत होकर गाना गाने का वीडियो यह साबित करता है कि वह स्कूली समय में अपनी जिम्मेदारी को नजरअंदाज कर रहे हैं.
यह घटना काश बिल विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला भड़ंगाटोली की है. इस घटनाक्रम ने बच्चों के भविष्य को खतरे में डाल दिया है. क्योंकि यह घटना बच्चों को गलत संदेश देती है और उनकी शिक्षा की गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है. अब यह देखना होगा कि शिक्षा विभाग इस मामले पर क्या कार्रवाई करता है?
वहीँ जगदलपुर जिले के बकावंड ब्लॉक स्थित डोडरेपाल हाई स्कूल में प्रधान अध्यापक केशव ठाकुर शराब के नशे में स्कूल पहुंचा. वह कक्षा 8वीं में गणित विषय पढ़ाता है. नशे की हालत में स्कूल पहुंचने पर छात्रों ने इस बात का पुरजोर विरोध किया. वहीं इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रधान पाठक को निलंबित कर दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



