नक्सली संगठन का लेटरपैड और फिलीपिंस कोड से भेजा मैसेज, लेखपाल से 1 करोड़ की फिरौती मांग कर्मचारी को दी धमकी, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

Naxalite organization's letterpad and message sent with Philippines code, demanded ransom of Rs 1 crore from the accountant, threatened the employee, one arrested, the other absconding

नक्सली संगठन का लेटरपैड और फिलीपिंस कोड से भेजा मैसेज, लेखपाल से 1 करोड़ की फिरौती मांग कर्मचारी को दी धमकी, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

जशपुर नगर : पीएलएफआई नक्सली संगठन का लेटरपैड और फिलीपींस देश का एरिया कोड इस्तेमाल कर व्हाट्सअप से 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के एक आरोपी पवन लोहरा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दूसरा फरार है.
 मिली जानकारी के मुताबिक 21 जनवरी  को थाना बगीचा में एक 59 साल के सरकारी विभाग के लेखापाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उक्त दिनांक के सुबह 8 बजे इसके मोबाईल में व्हाट्सअप पर पी.एल.एफ.आई. नक्सली संगठन के पार्टी अध्यक्ष द्वारा फिलीपींस देश का एरिया कोड का इस्तेमाल कर एक पत्र भेजा गया. जिसमें 1 करोड़ रुपये नक्सली संगठन को देने के लिए कहा गया. उक्त रकम नहीं दिये जाने पर धमकी देकर प्रार्थी को कार्यवाही करने की धमकी दी गई.
प्रार्थी की इस रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(3), 351(2) एवं छ.ग. विशेष जन सुरक्षा अधिनियम् की धारा 8(1), 8(5) के तहत् जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. जशपुर जिले के एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा इस अत्यंत संवेदनशील मामले में अज्ञात आरोपी के पतासाजी के लिए एसडीओपी बगीचा दिलीप कोसले के नेतृत्व में टीम गठित किया गया साथ में सायबर यूनिट को भी शामिल किया गया.
इस मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम द्वारा उक्त संदेही मोबाईल नंबर का तकनीकी विश्लेषण किया गया. उक्त मोबाईल को ‘जंगी एप्प+टर्बो वीपीएन का’ इस्तेमाल कर हॉटस्पॉट से चलाना पाए जाने पर उसके आईपी एड्रेस को ट्रेक करने पर मान्हु जिला खूंटी (झारखंड) से संचालित होना पाया गया.
टीम द्वारा तत्काल मौके पर जाकर घेराबंदी कर मामले में मोबाईल इस्तेमाल करने वाले आरोपी पवन लोहरा को हिरासत में लेकर थाना लाया गया. आरोपी के कब्जे से कुल 2 मोबाईल जब्त किया गया.
आरोपी आरोपी पवन लोहरा उम्र 21 साल निवासी मान्हु जिला खूंटी (झारखंड) से पूछताछ करने पर बताया कि वह अपने अन्य साथी के साथ मिलकर लोगों को नक्सली संगठन के नाम पर धमकी भरा लेवी मांगने वाला पत्र भेजता है. अभी तक करीब 10 से 12 लोगों को भेजना कबूल किया. आरोपी के खिलाफ जुर्म का सबूत पाये जाने पर उसे 7 फरवरी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया, इस मामले के अन्य फरार आरोपी की पतासाजी की जा रही है.
एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि गिरफ्तार आरोपी पवन लोहरा से अहम जानकारियां मिली है. नक्सली संगठन के नाम पर इनका तरीका वारदात सायबर फ्रॉड जैसा है. मामले की बारीकी से जांच की जा रही है. सहआरोपी की पतासाजी की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI