कल्याण ज्वेलर्स का शटर हुआ लॉक, अन्दर फंसे दर्जनों लोग, मची चीख पुकार, पत्रकार के साथ गाली-गलौज, अपहरण कर जान से मारने की धमकी

Shutter of Kalyan Jewelers locked, dozens of people trapped inside, screaming, abuses at the journalist, threat of kidnapping and killing

कल्याण ज्वेलर्स का शटर हुआ लॉक, अन्दर फंसे दर्जनों लोग, मची चीख पुकार, पत्रकार के साथ गाली-गलौज, अपहरण कर जान से मारने की धमकी

रायपुर : राजधानी रायपुर से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां शाम के 9 बजे से कई ग्राहक राजधानी रायपुर स्थित कल्याण ज्वेलस में शटर लॉक हो जाने की वजह से फंस गए. करीब ढाई घंटों तक ग्राहकों के फंसे रहने के बाद जब इस बात की भनक मीडिया कर्मियों को लगी और मीडिया कर्मी वहां पहुंचे. तो दुकान के गॉर्ड और मैनेजर, मीडिया कर्मियों के मोबाइल और कैमरा छीनने और मारपीट करने पर उतारु हो गए.
इतना ही नहीं ये इस तरह से अपना आपा खो बैठे कि गार्ड्स ने पुलिस प्रशासन तक को अपशब्द कहने लगे. गौर करने वाली बात यह है कि इस दौरान दुकान के मैनेजर और गॉर्ड से किसी भी तरह की पुलिस सहायता लेने की जहमत नहीं उठाई. घंटों तक ग्राहकों को तमाम परेशानी होती रही और तमाम ग्राहक दुकान के अंदर करीब ढाई घंटे तक फंसे रहे. लेकिन इसे लापरवाही कहा जाएगा कि ना तो उन्होंने पुलिस को सूचना देना उचित समझा और ना ही शटर खोलने की उचित व्यवस्था की गई.
लोगों की माने तो दुकान में अंदर ना तो किसी तरह की फायर सेफ्टी की व्यवस्था है. और न ही कोई इमरजेंसी रास्ता, सवाल उठता है कि अगर ऐसे में किसी तरह की कोई अनहोनी होती तो इसका जिम्मेदार कौन होता?
बता दें कि आईबीसी 24 न्यूज चैनल के सीनियर पत्रकार संदीप शुक्ला को इस मामले की जैसी ही जानकारी मिलते ही. मीडिया के जरिए लोगों की मदद हो सके इस इरादे से मौके पर पहुंचे. कल्याण ज्वेलर्स पहुंचने पर पत्रकार ने देखा कि दुकान का शटर गिरा हुआ है और कई लोग अंदर से चीख पुकार कर रहे हैं.
पत्रकार संदीप शुक्ला इस घटना का वीडियो का बनाने की कोशिश की. ताकि प्रशासन को बताया जा सके कि लोग अंदर फंसे हुए हैं. लेकिन वीडियो बनाने पर कल्याण जेलवर्स के से 5 से 7 कर्मचारी पत्रकार के ऊपर ही हमलावर हो गए, गाली गलौज करने लगे और पत्रकार का मोबाइल छीनकर मारपीट करने लगे. और वीडियो बनाने पर जान से मारने की धमकी देने लगे.
पत्रकार संदीप शुक्ला ने कहा कि आप लोगों ने दुर्घटना की जानकारी पुलिस एसडीआरएफ और डायल 112 को  क्यों नहीं दी. तो पुलिस प्रशासन सरकार और मीडिया को ही गंदी गलियां देने लगे. पत्रकार ने अपने साथ हुई लूट की खबर Asp रायपुर को दी. जिसके कुछ देर बाद डायल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची
उक्त गाड़ी से वाहन चालक बाहर आया. उक्त व्यक्ति के सामने भी पत्रकार का मोबाइल कल्याण ज्वेलर्स के कर्मचारियों द्वारा छीना गया.
करीब रात साढ़े 10 बजे के बाद एक वेल्डर के द्वारा शटर काटना  शुरु किया गया जिसका वीडियो बनाने की कोशिश करने पर फिर कल्याण ज्वेलर्स के कर्मचारियों ने पत्रकार का मोबाइल छीन लिया गया. और इस घटना के दौरान कई बार पत्रकार का मोबाइल मारने की धमकी देकर छीना गया.
लोगों के फंसे होने की जानकारी जब सार्वजनिक हुई तो लोग शोरुम पहुंचने लगे. तब पत्रकार कल्याण ज्वेलर्स के कर्मचारियों के कब्जे से छुट सके.
पत्रकार पत्रकार संदीप शुक्ला ने कल्याण ज्वेलर्स के कर्मचारियों द्वारा गाली-गलौज देने, जान से मारने की धमकी देने, मोबाइल छीनने और जबरन बलपूर्वक मार्ग अवरुद्ध कर अपहरण की शिकायत की है.
आश्चर्य की बात है कि 
शटर काटने के बाद जो लोग बाहर निकले उन्होंने बताया कि शोरुम से निकले का कोई और रास्ता नहीं है. एमरजेंसी एग्जिट नहीं है. जिसकी वजह से वो घंटे तक अन्दर ही फंसे रहे. मीडिया के साथियों और पुलिस के आने के बाद पत्रकार वहां से निकल सके. कल्याण ज्वेलर्स के कर्मचारियों ने पत्रकार को धमकी दी कि इस घटना के बारे में किसी को बताने या वीडियो देने पर पत्रकार को मार डालेंगे. पत्रकार ने इस घटना और धमकी से भयभीत होकर सुरक्षा की मांग की है. साथ ही आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI