गरियाबंद और मगरलोड में मनाया गया पंचायत सचिव स्थापना दिवस, शासकीयकरण की मांग फिर हुई बुलंद, कथा वाचक आचार्य युवराज पांडे रहे मौजूद
Panchayat Secretary Foundation Day was celebrated in Gariaband and Magarlod; demands for government employee status were raised once again, with narrator Acharya Yuvraj Pandey in attendance.
गरियाबंद : गरियाबंद जिले में पंचायत सचिव संघ द्वारा हर साल की तरह इस साल भी पंचायत सचिव स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया. इस बार कार्यक्रम में प्रशासनिक गरिमा के साथ आध्यात्मिक वातावरण भी देखने को मिला. मुख्य अतिथि के रूप में कथा वाचक आचार्य युवराज पांडे महाराज मौजूद रहे. कार्यक्रम में जिले के पांचों विकासखंडों के जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (सीईओ) सहित बड़ी तादाद में पंचायत सचिव शामिल हुए.
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत से हुआ. इस मौके पर हाल ही में नियुक्त हुए जिले के दो पंचायत सचिवों का आचार्य युवराज पांडे महाराज ने सम्मान किया. साथ ही विभिन्न ग्राम पंचायतों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पंचायत सचिवों को भी प्रशस्ति एवं सम्मान देकर उनके कार्यों की सराहना की गई.
समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सचिव संघ के अध्यक्ष प्रवीण साहू ने पंचायत सचिवों की वर्षों पुरानी लंबित मांगों को प्रमुखता से उठाया. उन्होंने कहा कि पंचायत सचिव 62 वर्ष की आयु तक निरंतर सेवाएं देते हैं. लेकिन सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें शासकीय कर्मचारियों के समान सुविधाएं और सामाजिक सुरक्षा नहीं मिलती. उन्होंने राज्य सरकार से पंचायत सचिवों का शीघ्र शासकीयकरण करने की मांग दोहराते हुए कहा कि यह मुद्दा लंबे समय से लंबित है और अब इस पर सकारात्मक निर्णय लिया जाना चाहिए.
कार्यक्रम में मौजूद सचिवों ने भी एक स्वर में शासकीयकरण की मांग का समर्थन किया और सरकार से जल्द फैसला लेने की उम्मीद जताई. कार्यक्रम में मौजूद सचिवों ने भी एक स्वर में शासकीयकरण की मांग का समर्थन किया और सरकार से जल्द निर्णय लेने की अपेक्षा जताई। समारोह का समापन सम्मान कार्यक्रम एवं सभी पंचायत सचिवों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?
शनिदेव मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में पंचायत सचिवों ने मनाया सचिव दिवस, लंबित एकसूत्रीय मांग को जल्द पूरा करने शासन से की अपील
मगरलोड : छत्तीसगढ़ प्रदेश ग्राम पंचायत सचिव संघ की इकाई द्वारा 7 जुलाई को जनपद पंचायत मगरलोड क्षेत्र के रहमने स्थित शनिदेव मंदिर प्रांगण में पंचायत सचिव दिवस उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया. इस मौके पर बड़ी तादाद में पंचायत सचिव उपस्थित रहे और संगठन की एकजुटता का परिचय दिया.
कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने पंचायत सचिवों की सालों से लंबित एकसूत्रीय मांग शासकीयकरण को लेकर शासन का ध्यान आकर्षित किया. उन्होंने कहा कि पंचायत सचिव लंबे समय से शासकीयकरण की मांग कर रहे हैं. लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया है. पदाधिकारियों ने सभी सचिवों से संगठित रहकर लोकतांत्रिक एवं उचित माध्यमों से अपनी मांग को शासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया.
वक्ताओं ने कहा कि ग्राम पंचायत सचिव ग्रामीण प्रशासन की सबसे अहम कड़ी हैं. गांवों में शासन की योजनाओं को धरातल पर उतारने से लेकर जन्म, मृत्यु, विवाह, विभिन्न प्रमाण-पत्रों, हितग्राही मूलक योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा, आवास, मनरेगा, स्वच्छता, पेयजल, पेंशन सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में पंचायत सचिवों की अहम भूमिका रहती है. ग्रामीणों को शासन की सुविधाएं उपलब्ध कराने में पंचायत सचिव लगातार अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं.
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि इसी महत्वपूर्ण योगदान के सम्मान में हर साल 7 जुलाई को पूरे छत्तीसगढ़ में पंचायत सचिव दिवस मनाया जाता है. इस मौके पर सचिवों ने अपने अधिकारों और लंबित मांगों को लेकर एकजुट रहने का संकल्प लिया तथा शासन से शीघ्र सकारात्मक फैसला लेने की उम्मीद जाहिर की.
कार्यक्रम के आखिर में सभी पंचायत सचिवों ने एक-दूसरे को सचिव दिवस की शुभकामनाएं दीं और ग्रामीण विकास तथा जनहित के कार्यों को पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ आगे भी जारी रखने का संकल्प दोहराया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



