नौकरी लगाने के नाम पर करोड़ों की ठगी, बड़े अफसरों से पहचान बताकर बेरोजगारों से ऐंठे 5 करोड़, महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

Cheating of crores of rupees in the name of providing jobs, 5 crores were extorted from unemployed people by pretending to be senior officers, 6 accused including woman arrested

नौकरी लगाने के नाम पर करोड़ों की ठगी, बड़े अफसरों से पहचान बताकर बेरोजगारों से ऐंठे 5 करोड़, महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : 5 करोड़ रूपये से ज्यादा रकम की ठगी करने के मामले में देवेन्द्र जोशी, झगीता जोशी, स्वप्निल दुबे समेत 6 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक अंजना गहिरवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि माह फरवरी 2021 को यह अपने परिवार के साथ मौसा मौसी देवेन्द्र जोशी एवं झगीता जोशी के घर आई थी. जहां बातचीत के दौरान इसके द्वारा नौकरी करने की इच्छा जाहिर करने पर देवेन्द्र जोशी और उसकी पत्नी के द्वारा बड़े अधिकारी से जान पहचान है जो सेटिंग कर सरकारी नौकरी लगाते हैं. शासन में बड़े अधिकारी है उनके जरिये सेटिंग होना बताकर प्रार्थिया और गजेन्द्र लहरे, कुणाल देव, भुनेश्वर सोनवानी और अन्य से 25-25 लाख रुपये लेकर नौकरी नही लगाकर धोखाधड़ी किए हैं. प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 54/2025 धारा 420, 467, 468, 471, 34 भादवि. दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
इस मामले की जांच के दौरान पूर्व में आरोपी देवेन्द्र जोशी और झगीता को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा चुकी है. जांच के दौरान आरोपी देवेन्द्र जोशी के द्वारा पूछताछ पर अपने साथी स्वप्निल दुबे को प्रार्थी और अन्य लोगो के वेरीफिकेशन के लिये इन्द्रावती भवन भेजकर सत्यापन संबंधी कार्यवाही कराना कबूल किया था. जिस पर आरोपी स्वप्निल दुबे की पतासाजी की जा रही थी.
जांच के दौरान दौरान आरोपी स्वप्निल दुबे की मौजूदगी के बारे में अहम जानकारी मिलने पर स्वप्निल दुबे को पकड़कर पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने साथी सोमेश दुबे, नफीज आलम और अन्य तथा विकास शर्मा, जिसकी वर्तमान में सड़क हादसे से मौत हो गई है के साथ चैनल बनाकर शासकीय विभागों में नौकरी लगाने का झांसा देकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर करीब 60 बेरोजगारों से अब तक 5 करोड़ रूपये से ज्यादा ठगी करना बताया.
इस मामले में पीड़ितों और आरोपियो के बैंक खातों की जांच और पूछताछ के आधार पर आरोपी नफीज आलम, सोमेश दुबे, हलधर बेहरा का संलिप्तता पाये जाने पर गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर घटना को अंजाम देना कबूल किया.
आरोपी स्वप्निल दुबे वैगन रिपेयर शॉप, दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे रायपुर में तकनीशियन-I के पद पर कार्यरत है. आरोपियो द्वारा लोगो को झांसे में लेने के लिये अपने वाहन में छ.ग. शासन की नाम पट्टिका का इस्तेमाल करने के साथ साथ मंत्रालय का ईमेल आई.डी. भी तैयार किये थे. जिससे बेरोजगारो को मेल के जरिए नियुक्ति पत्र प्रेषित करते थे.
इस मामले में अब तक लगभग 20 से ज्यादा पीड़ितों का पहचान की जा चुकी है. जिनसे अलग से पूछताछ और दस्तावेज इकठ्ठा कर बारीकी से जांच की जा रही है. गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 3 नग मोबाइल फोन, 4 नग सोने के सिक्के, 1 नग सोने का हार, 1 नग बिंदिया, 2 नग एसी, 1 नग फ्रीज, 2 नग पंखा, 1 नग होम थियेटर, 1 नग स्कार्पियो वाहन, 1 नग स्कुटी वाहन जुमला कीमत करीब 50 लाख रुपये जप्त किया गया है.
इस मामले में आरोपियों द्वारा गबन किये गये रकम को क्रिप्टो करेसी, जमीन और फ्लैट लेकर इन्वेन्स्ट करना बताया.साथ ही धोखाधड़ी किये गये रकम को बैंक खातों में जमा करना बताया. जिस पर आरोपियों के बैंक खातों में करीब 15 लाख रुपये होल्ड कराया गया है. इस मामले में अन्य आरोपियों के शामिल होने के सबूत मिले हैं. जिनको पता तलाश किया जा रहा है.
गिरफ्तार आरोपी
01. देवेन्द्र कुमार जोशी पिता डॉ. बी.आर. जोशी उम्र 58 साल पता बुढ़ी माई मंदिर के पीछे, डॉ. राजेन्द्र नगर, थाना सिविल लाईन रायपुर
02. श्रीमती झगीता जोशी पति देवेन्द्र कुमार जोशी उम्र 58 साल पता बुढ़ी माई मंदिर के पीछे, डॉ. राजेन्द्र नगर, थाना सिविल लाईन रायपुर।
03. स्वप्निल दुबे पिता अशोक दुबे उम्र 44 साल पता गोकुल विहार, बोरियाखुर्द पानी टंकी के पास, सामने, थाना टिकरापारा रायपुर। स्थायी पता ग्राम टेकारी, थाना मुजगहन, रायपुर।
04. नफीज आलम पिता रईस आलम उम्र 33 साल पता म.नं. 06, पुलिस चौकी मानिकपुरी के पास, पंडित रविशंकर शुक्ल नगर, कोरबा। वर्तमान पता अमन नगर मोवा पंडरी रायपुर।
05. हलधर बेहरा पिता चक्रधर बेहरा उम्र 31 साल ग्राम बसायी पटेलपारा, म.नं. 157, थाना धरमजयगढ़ जिला रायगढ़।
06. सोमेश दुबे पिता स्व. भरतलाल दुबे उम्र 44 साल पता ग्राम पोड़ थाना नयापारा, रायपुर। वर्तमान पता एकलब्य विद्यालय परिसर, थाना छुरा, गरियाबंद
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI