शादी के लिए लड़की देखने जा रहे युवक की बाइक को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, मौके पर ही मौत, बड़ा भाई घायल, परिवार में पसरा मातम
The bike of a young man who was going to see a girl for marriage was hit hard by a truck, he died on the spot, elder brother injured, mourning spread in the family.
बिलासपुर : बिलासपुर जिले के कोटा में शादी के लिए लड़की देखने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई. जहां तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से आकर मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में लिया. इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई. वहीं पीछे बैठा मृतक का भाई घायल हो गया. यह सड़क हादसा कोटा नगर के रामनगर में हुआ है.
मिली जानकारी के मुताबिक जुगेश कुमार कोसले पिता दुर्जन प्रसाद कोसले उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम दैजा, अपने भाई और पिता और एक अन्य के साथ अपने गांव ग्राम दैजा से लड़की देखने के लिए दो बाइक से रतनपुर जा रहे थे. तभी पीछे से तेज रफ़्तार से आ रहे ट्रक CG11 A 1811 मृतक जुगेश कोसले को अपनी चपेट में ले लिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
वहीं पीछे बैठा उसका बड़ा भाई राजकिशोर कोसले घायल हो गया. रफ्तार तेज होने की वजह से काफी दूर तक मोटरसाइकिल को घसीटते ले गया. स्थानीय लोगों ने ट्रक को रुकवाया और कोटा पुलिस को घटना की जानकारी दी.
इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची और लाश को अपने कब्जे में ले लिया. वहीं लाश का पंचनामा करवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी में रखवा दिया है. वहीं ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



