3 विदेशी नागरिकों ने तोड़ी पुलिस की नाकाबंदी, पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश, पुलिस ने दोनों युवकों और युवती को किया गिरफ्तार
3 foreign nationals broke the police blockade tried to crush the policemen police arrested both the young man and the girl
बिलासपुर : बिलासपुर जिले के रतनपुर बेलगहना की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार संदिग्ध दिल्ली पासिंग कार को पकड़ने पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी. जिसमें सवार अफगानिस्तान के 3 विदेशी नागरिकों द्वारा पुलिस नाकेबंदी को तोड़ककर पुलिस जवानों के ऊपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की गई. घटना की रिपोर्ट प्रार्थी आरक्षकों द्वारा रतनपुर थाने में दर्ज कराई गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक रतनपुर शनिचरी बाजार के पास स्टॉपर लगाकर चेकिंग की जा रही थी. इस दौरान पॉइंट पर आरक्षक सुनील कोरी और लेखपाल सिंह खुसरो तैनात थे. रात के दो बजे रतनपुर पुलिस ने दिल्ली की तरफ से आ रही संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया. लेकिन कार चालक ने पुलिस के चेकिंग पॉइंट पर एक के बाद एक स्टॉपर उड़ा दिया. और पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश की. बाद में कार चालक बिलासपुर की तरफ भागा. जिसे कोनी पुलिस ने कार के सामने ट्रक अड़ाकर रोका.
कार में तीन विदेशी नागरिक मिले. जिनमें अफगानिस्तान और उज्बेकिस्तान के लोग शामिल थे. पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और उनकी गतिविधियों की जांच शुरु कर दी है.
रतनपुर पुलिस को खबर मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग बेलगहना की तरफ से रतनपुर की तरफ आ रहे हैं. इस पर पुलिस ने बेलगहना और शनिचरी बाजार में चेकिंग पॉइंट लगाया. रात करीब 2 बजे एक होंडा सिटी कार DL 9CU 4208 ने पुलिस का संकेत नजरअंदाज कर दिया और तेज रफ्तार में भागने की कोशिश की. शनिचरी पॉइंट पर भी कार चालक ने पुलिस स्टॉपर उड़ा दिए और भाग निकला. जिससे पुलिसकर्मियों की जान खतरे में पड़ गई.
कार का पीछा करते हुए रतनपुर पुलिस ने कोनी पुलिस को खबर दी और आखिरकार कार को कोनी में रोका गया. कार में 2 पुरुष और 1 महिला सवार थे. उन्होंने अपना नाम अफगानिस्तान के वलसुद्दीन कमलजादा पिता सलामुद्दीन उम्र 37 साल, फयाजुद्दीन पिता सलामुद्दीन उम्र 32 साल, और उज्बेकिस्तान की समंदरोवा नाजीरा पिता वफाबिवना उम्र 39 साल बताया.
इन तीनों ने बताया कि वे दिल्ली में 11 साल से वर्किंग वीजा पर रह रहे हैं और बिलासपुर के स्वदेशी मेला में ड्राई फ्रूट का कारोबार करने जा रहे थे. हालांकि पुलिस की तलाशी में कोई संदिग्ध सामग्री तो नहीं मिली. लेकिन इनकी गतिविधियां काफी संदिग्ध लगी.
पुलिस का मानना है कि इन विदेशी नागरिकों का मकसद सिर्फ ड्राई फ्रूट का कारोबार नहीं हो सकता. क्योंकि पुलिस से भागने और स्टॉपर को उड़ाने जैसी हरकतें सामान्य नहीं हैं. इनकी कार से कुछ दवाएं और एनर्जी ड्रिंक मिले हैं. लेकिन फिर भी पुलिस ने इस मामले की गहरी जांच शुरु कर दी है. पुलिस ने इनके खिलाफ जान से मारने की कोशिश करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है.
यह मामला इस बात की ओर इशारा करता है कि विदेशी नागरिकों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी की जरुरत है. खासकर जब वे संदिग्ध तरीके से पुलिस चेकिंग को नकारते हैं और भागने की कोशिश करते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



