जनदर्शन में हुई पटवारी की शिकायत, ग्रामीण ने पैसा लेने और काम नहीं करने का लगाया आरोप, 25 हजार लेकर नहीं बनाई ऋण पुस्तिका, होगी जांच

Complaint against Patwari in Jandarshan villager accused him of taking money and not doing work loan book was not made after taking 25 thousand rupees investigation will be done

जनदर्शन में हुई पटवारी की शिकायत, ग्रामीण ने पैसा लेने और काम नहीं करने का लगाया आरोप, 25 हजार लेकर नहीं बनाई ऋण पुस्तिका, होगी जांच

कोरबा : प्रशासन ने तिलकेजा पटवारी की भूमिका की जांच करने के निर्देश तहसीलदार को दिए हैं. पता चला है कि एक किसान से 25 हजार लेकर भी उसने ऋण पुस्तिका नहीं बनाई.
जनदर्शन में अपर कलेक्टर दिनेश कुमार नाग के संज्ञान में यह बात आई. ग्राम तिलकेजा के ग्रामीण बसंत राव शिंदे ने फौती नामांतरण, ऋण पुस्तिका बनाने के लिए पटवारी द्वारा पैसा मांगने और 25 हजार रुपए दिए जाने के बाद भी ऋण पुस्तिका नहीं बनाने की शिकायत करते हुए संबंधित पटवारी के खिलाफ कलेक्टर से कार्यवाही की मांग की.
अपर कलेक्टर ने तहसीलदार को आवेदन प्रेषित कर इस मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं. जनदर्शन में राजस्व अभिलेख, विद्युत विभाग, ट्राइसाइकल की मांग, जमीन विवाद तथा अपनी जमीन अन्य लोगों द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत की है.
रुमगरा की श्रीमती फूलबाई कंवर ने जनदर्शन में कलेक्टर को शिकायत की है कि उनके खसरा नंबर 813/5 रकबा 0.53 को गैर आदिवासी द्वारा कब्जा किया जा रहा है. उन्होंने अपनी शिकायत में नंदकिशोर, बाबूचंद, मतिबाई पर आरोप लगाते हुए कहा है कि कब्जा धारियों द्वारा उनके हक की ज़मीन पर कब्जा कर अनावश्यक विवाद उत्पन्न किया जा रहा है.
इसी तरह जनदर्शन में ग्राम बोकरदा तहसील करतला के अजय कुमार ने वनभूमि को साठगांठ कर पट्टे प्राप्त करने और निरस्त करने, सरस्वती सोनी ने अभिलेख में नामांतरण, ग्राम कोथारी की सुकुत राम ने उनकी जमीन को अन्य व्यक्ति के नाम पर कराने की शिकायत की. इसके साथ ही जनदर्शन में केसला भिलाईबाजार में सबस्टेशन और कर्मचारी की मांग, सरईसिंगार से धरमपुर तक सड़क डामरीकरण की मांग सहित अन्य आवेदन मिले. सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को भेजकर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं. इस दौरान खाद्य, शिक्षा, कृषि, समाज कल्याण, महिला व बाल विकास सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb