दोस्तों के साथ तालाब में नहाने के दौरान डूबने से 12 साल के स्कूली छात्र की मौत, गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
12 year old school student died due to drowning while bathing in the pond with friends mourning spread in the village family members were in bad condition crying
बिलासपुर : बिलासपुर जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है. यहां ज्ञानोदय स्कूल चकरभाटा मे पढ़ने वाले छात्र की तालाब मे डूबने से मौत हो गई है. घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.
मिली जानकारी के मुताबिक रहंगी का रहने वाले प्रकास दास मानिकपुरी जो कि सिम्स मे वार्ड बॉय के पद पर है. उनका 12 साल का बेटा चकरभाठा ज्ञानोदय स्कूल का छात्र स्कूल से छुट्टी होने बाद नाबालिग अपने दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया हुआ था. जहां वह तालाब की गहराई का अंदाजा नहीं लगा सका और पानी मे डूब गया.
तालाब में डूबने की जानकारी मृतक के साथियो ने आसपास के लोगों को दी. जिसके बाद तालाब मे डूबे बच्चे को किसी तरह बाहर निकाला गया. लेकिन नाबालिग बच्चे द्वारा किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं दिखाई दे रही थी. लोगों ने 112 को इस घटना को जानकारी दी गई. मौक़े पर जहाँ आपातकाल 112 से लेकर नाबालिग को लेकर सिम्स अस्पताल लाया गया. जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



