पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद, दिनदहाड़े रॉड से पीट-पीटकर युवक की कर दी हत्या, पुलिस ने 2 सगे भाइयों को किया गिरफ्तार
Dispute over money transaction young man beaten to death with a rod in broad daylight police arrested 2 real brothers
बिलासपुर : बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की लाश मिली. जिसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस मामले में 2 सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है. यह मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र के पताईडीह गांव का है
मिली जानकारी के के मुताबिक बबलू जांगड़े खेती किसानी का काम करता था. सुबह पैसों के लेनदेन के विवाद को लेकर बेरहमी से पिटाई की थी जिसकी मौत हो गई.
इस मामले में संदेहियों को हिरासत में लेकर पुलिस ने जब पूछताछ की तो आरोपी धन्नू काठले और सुरेश काठले दोनो भाईयो ने अपने ही गांव के बबलू जांगड़े को लेबर सरदार से भट्टा में काम करने बाहर जाने के लिए करीब 60000₹ दिलाए थे. लेकिन मृतक बबलू जांगड़े काम में नहीं जा रहा था और रकम वापस नहीं कर रहा था.
इसी दौरान सुबह करीब 9 बजे के आसपास मृतक के आरोपीयो के घर के पास पहुंचने पर उनमें वाद विवाद हुआ और आरोपीयो द्वारा लाठी डंडा रॉड से मारपीट करने पर चोट लगने की वजह से बबलू की हॉस्पिटल इलाज कराने ले जाते समय मौत हो गई.
मृतक के भाई प्यारेलाल की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया.आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



