जंगल में मवेशी चराने गए चरवाहे की हुई मौत, पुल के नीचे मिला युवक का शव, ओवरब्रिज के नीचे मिली लाश, हत्या की आशंका, फैली सनसनी
A shepherd who had gone to graze cattle in the forest died dead body of a young man was found under the bridge dead body was found under the overbridge fear of murder sensation spread
जंगल में मवेशी चराने गए चरवाहे की हुई मौत
गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक बार फिर आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला है. जहां शोभा थाना क्षेत्र के टांगरान जंगल में दोपहर एक चरवाहे की गाज गिरने से मौत हो गई. घटना के बाद मृतक के शव को ट्रैक्टर से जरिए जंगल से बहार निकाला गया. घटना की खबर पर मौके पर पहुंची शोभा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मैनपुर भेज दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान संजय मरकाम के रुप में हुई है. जो भाटापानी गांव का निवासी और अपने परिवार का इकलौता बेटा था. घटना दोपहर 3 बजे की है. इस दौरान संजय और अन्य 6 चरवाहे अपने मवेशियों को चराने जंगल गए हुए थे.
तभी अचानक मौसम बिगड़ गया और गरज-चमक के साथ बारिश होने लगी. बारिश से बचने के लिए सभी चरवाहे अलग-अलग पेड़ों के नीचे छुप गए. लेकिन जिस पेड़ के नीचे संजय छिपा था उस पर गाज गिर गई. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
इलाका संवेदनशील और पहुंच विहीन होने के कारण शव को मुख्य सड़क तक पहुंचाने में मुश्किलें आई. खबर मिलने पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम और राजस्व अमला मौके पर पहुंचे. शव को ट्रैक्टर की मदद से राजपड़ाव पीएम सड़क के कोकड़ी गांव तक लाया गया. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मैनपुर भेजा और मामले की जांच में जुट गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
संदिग्ध परिस्थिति में मिली अधेड़ की अर्धनग्न लाश
गोबरा नवापारा : नवापारा से लगे ग्राम कुर्रा में एक अधेड़ शख्स की संदिग्ध परिस्थित में लाश मिलने से सनसनी फैल गई. मामले की खबर के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई. मामला गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक नवापारा शहर से लगे ग्राम पंचायत कुर्रा में एक दुकान के बाहर सीढ़ी में एक अधेड़ उम्र के शख्स की फांसी पर लटके लाश मिली है. मृतक का शव अर्धनग्न हालत में था. दोपहर बाद ग्रामीणों ने इसकी खबर पुलिस को दी. खबर के बाद गोबरा नवापारा पुलिस मौके पर पहुंची. मृतक की पहचान प्रमोद सिंह के रुप में हुई है. वह भिलाई का रहने वाला था और ट्रक ड्राइवर था.
पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को नवापारा सीएचसी भिजवा दिया. शनिवार सुबह परिजनों की मौजूदगी में शव को पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया. परिजनों का बयान लिया गया है.
पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद में आत्महत्या करने की बात सामने आई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं घटना स्थल पर मौजूद आसपास के लोगों ने बताया कि एक दिन पहले मोबाइल पर किसी से बात कर मरने की बात कह रहा था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
मुंगेली में पुल के नीचे मिली युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश
मुंगेली : एक युवक की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में पुल के नीचे मिली. मृतक के चेहरे में चोट के निशान हैं. ऐसे में हत्या की आशंका जताई जा रही है. मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. वहीं लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. मामला मुंगेली जिला के कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक के आगर नदी के खर्राघाट पुल के पास एक युवक की लाश मिली है. घटना की खबर के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. मृतक की पहचान मुंगेली सोनार पारा निवासी दीपक जोगी उम्र 20 साल के रुप में हुई है.
बताया जा युवक एक दिन पहले गुरुवार की शाम घर से निकला था. देर रात तक घर नहीं लौटा. दूसरे दिन शुक्रवार को उसकी लाश संदिग्ध परिस्थितियों में आगर पुल के नीचे मिली है. पुलिस ने पंचनाम कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या की गई होगी.
पुलिस का कहना है कि शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. परिजनों का बयान लिया गया है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असल वजह सामने आएगी. फिलहाल पुलिस कई एंगल से मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
घर की बाड़ी में युवक की मिली लाश
केशकाल : केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डोहलापारा में गुरुवार शाम घर की बाड़ी में एक युवक की गला कटी हुई लाश मिलने से गांव में हडक़ंप मच गया. चोट ज्यादा गहरी होने की वजह से फिलहाल मामला संदेहास्पद नजर आ रहा है.
घटना की खबर मिलते ही केशकाल पुलिस एसडीओपी भूपत सिंह, टीआई विकास बघेल अपने टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जांच शुरु कर दी है. कोंडागांव से फॉरेंसिक टीम एवं डॉग स्क्वायड भी मौके पर पहुंचा. साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. फिलहाल मौत का कारण अज्ञात है. पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असल वजह का पता लग पाएगा.
दरअसल, मृतक अनिल मरकाम धान मिंजाई करने अपने चाचा हलाल मरकाम के घर गया हुआ था. शाम करीब 5 बजे वह पानी पीने के लिए घर की तरफ गया. काफी देर तक वापस न आने पर मृतक के छोटे भाई इंद्रजीत मण्डावी ढूंढने के लिए घर की तरफ गया.
काफी देर तक ढूंढते हुए वह घर की बाड़ी तक पहुंचा. जहां केले के पेड़ के नीचे उसने अपने भाई अनिल की लाश पड़ी हुई देखी. लाश देखते ही वह दौड़ कर वापस आया और घरवालों को घटना की खबर दी.
केशकाल थाना प्रभारी विकास बघेल ने बताया कि घटना की खबर मिलते ही हम तत्काल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. घटनास्थल की बारीकी से जांच करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. मृतक के शव के समीप हंसिया भी बरामद किया गया है. चूंकि घटना संदेहास्पद है. ऐसे में कोंडागांव से फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड भी बुलाई गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए केशकाल अस्पताल भेजा गया. पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असल वजह की पुष्टि हो पाएगी.
ग्राम पंचायत डोहलापारा सरपंच ओमप्रकाश मरकाम ने बताया कि उक्त मृतक युवक का गांव में किसी भी तरह का लड़ाई झगड़ा नहीं था. एक साल पहले मृतक अनिल मरकाम घर में ही फांसी लगाने का प्रयास किया था. लेकिन परिजनों ने बचा लिया था.
समय-समय पर मानसिक स्थिति भी खराब रहता था. इसलिए यह घटना आत्महत्या हो सकता है. फिर भी पुलिस दोनों एंगल से जांच कर रही है पोस्टमार्टम के बाद ही खुलासा होगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
भिलाई में ओवरब्रिज के नीचे मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप
दुर्ग : भिलाई के पावर हाउस ओवर ब्रिज के नीचे एक व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की खबर मिलते ही छावनी पुलिस मौके पर पहुंची. और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
पुलिस ने मृतक की पहचान कैंप 2 निवासी हलक राम साहू के रुप में हुई है. बताया जा रहा कि मृतक मिर्गी और पीलिया से ग्रसित था. वह अक्सर ब्रिज के नीचे आकर बैठता था. मृतक घर से कब निकला था और कैसे मौत हुई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
घरघोड़ा : घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम कोसमघाट के पास सडक किनारे 18 अक्टूबर 2024 को शाम 7 बजे लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. कुडूमकेला के पास ग्राम कोसमघाट के पास सड़क किनारे बुजुर्ग कि लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई. मृतक का नाम सालिक राम उम्र निवासी कोसमघाट बताया जा रहा है.
परिजनों की खबर पर घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंच गई. आगे कि कार्यवाही में जुट गई है.
सड़क में मिला शव को लेकर ग्रामीणों में संशय बना हुआ है हत्या या घटना है. इस बात का पोस्टमार्टम रिपोर्ट व घरघोड़ा पुलिस की जांच के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



