चुनाव ड्यूटी में लगे 17 शिक्षकों और कर्मचारियों पर बड़ा एक्शन, कलेक्टर ने सभी को किया सस्पेंड, डाटा एंट्री ऑपरेटर को किया निलंबित
Big action against 17 teachers and employees engaged in election duty, Collector suspended all, data entry operator suspended
चुनाव ड्यूटी में लगे 13 शिक्षकों और कर्मचारियों को किया सस्पेंड
सारंगढ़ : 13 शिक्षक-कर्मचारियों को सस्पेंड करने का आदेश दिया गया है. इन सभी पर चुनाव ड्यूटी में लापरवाही का आरोप था. चुनाव ड्यूटी में गैरहाजिर रहने की वजह से 13 कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ये कार्रवाई की है.
जिन शिक्षकों और कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है. उसमें फैज मोहम्मद क्षेत्र सहायक मार्कफेड, मनहरण लाल अमलीवार व्याख्याता वर्ग 1 बिलाईगढ़, अशोक कुमार साहू शिक्षक एलबी बिलाईगढ़, सुषमा पटेल शिक्षक एलबी सारंगढ़, शोभाचंद मालाकार शिक्षक बरमकेला, सारंगढ़ के शिक्षक एलबी सिदार सिंह सिदार, गुलाब सिंह सिदार और सहायक शिक्षक एलबी सारंगढ़ संतोष कुर्रे, सावित्री सिदार और नरेंद्र सिंह राज, रामशरण सिदार व्याख्याता, तरुण सिंह बहेलिया ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, रामकुमार कंवर, सहायक ग्रेड 2 आबकारी सस्पेंड हो गए हैं,,,,, सभी का मतदान दलों को मतदान सामग्री वितरण के लिए निर्वाचन ड्यूटी लगाई गई थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर चार शिक्षक सस्पेंड
कांकेर : त्रिस्तरी आम निर्वाचन 2025 के तहत अंतिम चरण का मतदान के बाद सामग्री जमा करने के दौरान कार्य में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने चार शिक्षकों को सस्पेंड किया है
मिली जानकारी के मुताबिक मतदान केंद्र क्रमांक 72 में पीठासीन अधिकारी के रुप में प्राथमिक शाला पीवी 68 के प्रधान पाठक माध्यमिक शाला ताडहूर मन्नूलाल नेताम, मतदान अधिकारी दो प्राथमिक शाला पीवी 71 के सहायक शिक्षक देवराज तितराम, मतदान अधिकारी एक माध्यमिक शाला पीवी 15 के शिक्षक बेद्युति विश्वास और मतदान अधिकारी तीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिकसोड़ के सहायक शिक्षक विवेक एक्का को मतदान पश्चात मतदान सामग्री वापसी के दौरान सिर्फ मतपेटी जमा कर अन्य निर्वाचन सामग्री संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज जमा नहीं किए जाने और निर्वाचन सामग्री के साथ गैरहाजिर रहने व दूसरे दिन 24 फरवरी को सुबह साढे आठ बजे तक निर्वाचन सामग्री संग्रहण केंद्र में जमा नहीं किया गया.
निर्वाचन जैसे अहम फर्ज के प्रति घोर लापरवाही को दर्शाता है. उक्त कृत्य कदाचरण और छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के खिलाफ है. उक्त काम के लिए चारों शिक्षकों को सस्पेंड किया गया है. निलंबन अवधि के दौरान कार्यालय खंड शिक्षा अधिकारी भानुप्रतापपुर मुख्यालय होगा. निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
कलेक्टर ने डाटा एंट्री ऑपरेटर को किया सस्पेंड
बीजापुर : त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2024-25 के तहत 18 फरवरी 2025 को होने वाले मतदान के मद्देनजर आवापल्ली स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय को मतदान केंद्र बनाया गया था. जहां डाटा एंट्री ऑपरेटर रामाकृष्णा अनमुल की ड्यूटी लगाई गई थी. लेकिन वह निर्धारित तिथि पर गैरहाजिर पाए गए. इस लापरवाही के चलते उन्हें जिला कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी ने सस्पेंड करने का आदेश जारी किया है. कलेक्टर कार्यालय की ओर से जारी निलंबन आदेश में उल्लेख किया गया है.
रामाकृष्णा अनमुल को मतदान सामग्री वितरण की जिम्मेदारी दी गई थी. लेकिन वह न सिर्फ मौके से गायब रहे बल्कि मोबाइल पर संपर्क करने पर भी कोई जवाब नहीं दिया. उनकी गैरहाजिरी से निर्वाचन प्रक्रिया में अनावश्यक बाधा उत्पन्न हुई. जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हुआ। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संबित मिश्रा ने तत्काल प्रभाव से रामाकृष्णा अनमुल को सस्पेंड कर दिया है. निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, बीजापुर निर्धारित किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



