बच्चे की देखरेख करने आई 13 वर्षीय साली को जीजा बनाता रहा हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा, आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस
A 13-year-old girl who had come to care for the child was repeatedly sexually assaulted by her brother-in-law. The abuse came to light when she became pregnant. The accused is on the run, and the police are searching for him.
कांकेर : अंतागढ़ नगर से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है. यहां एक 13 साल की नाबालिग आदिवासी बच्ची के साथ उसके ही रिश्ते में जीजा ने दुष्कर्म किया है. बच्ची के गर्भवती होने के बाद इस मामले का खुलासा हुआ है. मामला दर्ज होने के बावजूद आरोपी फिलहाल फरार है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी बच्ची का रिश्ते में जीजा लगता है. उसे अपने बच्चे की देखरेख के बहाने अपने साथ ले गया था. इसी दौरान उसने नाबालिग के साथ कई बार दुष्कर्म किया. पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे धमकाया कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो जान से मार देगा. डर के कारण बच्ची लंबे समय तक चुप रही. कुछ समय बाद आरोपी उसे वापस उसके घर छोड़ गया.
जब बच्ची का पेट धीरे-धीरे निकलने लगा तो परिजनों को उस पर शक हुआ. इसके बाद परिजनों ने उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया. जिसमें सामने आया कि बच्ची करीब सात महीने की गर्भवती है. यह जानकारी मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. परिजनों ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने का रुख किया.
परिजनों का आरोप है कि शुरुआत में पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और उन्हें कई दिनों तक थाने के चक्कर कटवाए गए. काफी प्रयासों के बाद जब मामला दर्ज किया गया. तब तक आरोपी फरार हो चुका था. पुलिस ने अब आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है.
आरोपी पर प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार के आरोप भी पहले से लगे हुए हैं. बताया जा रहा है कि वह शासकीय योजनाओं में अनियमितताओं को लेकर भी विवादों में रहा है. अब दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराध में नाम सामने आने के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया है.
घटना के बाद से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है. स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने पुलिस की प्रारंभिक लापरवाही पर सवाल उठाए हैं और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है. लोगों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई होती तो आरोपी फरार नहीं हो पाता.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



