रायपुर के होटल कारोबारी को नग्न कर पिटाई, लात-घूसों से पीटने का वीडियो वायरल, महिला DSP पर लगा चुका लव-ट्रैप का आरोप

A video of a Raipur hotelier stripped, beaten, and kicked goes viral; a female DSP has been accused of love-trap.

रायपुर के होटल कारोबारी को नग्न कर पिटाई, लात-घूसों से पीटने का वीडियो वायरल, महिला DSP पर लगा चुका लव-ट्रैप का आरोप

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में पदस्थ DSP कल्पना वर्मा पर लव ट्रैप का आरोप लगाने वाले कारोबारी दीपक टंडन के होटल वेलकम श्री का एक वीडियो सामने आया है. इसमें कुछ लोग उसकी जमकर पिटाई करते नजर आ रहे हैं. सारे कपड़े उतार कर नग्न कर दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक यह वीडियो कुछ साल पुराना है. लेन-देन के मामले से जुड़ा हुआ. बकाया रकम नहीं चुकाने को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद कुछ लोगों ने टंडन की पिटाई की थी. DSP पर लव ट्रैप का आरोप लगाने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
हाल ही में कोरबा कोर्ट ने दीपक टंडन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. इसके अलावा सक्ती जिले के एक व्यापारी ने भी 15 लाख रुपए ठगी का आरोप लगाया है. रायपुर में भी 2018 में दीपक टंडन के खिलाफ FIR दर्ज हुई है.
पीड़ित व्यापारी का कहना है कि खुद को बड़े नेताओं का करीबी बताकर टंडन ने झांसे में लिया था. इसके बाद कोयला व्यवसाय, सरकारी नौकरी की परीक्षा और कोल ट्रांसपोर्ट का ठेका दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी की. सक्ती पुलिस मामले की जांच कर रही है.
दरअसल वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति कुर्सी पर बैठा है. 4 लोग उसके साथी दीपक टंडन को पीट रहे हैं. कोई थप्पड़ से मार रहा है. तो कई लात-घूंसे बरसा रहा है. वहीं एक व्यक्ति बेल्ट निकालकर पीटा रहा है. जबकि एक युवक मोबाइल से वीडियो बना रहा है.
वीडियो में दिख रहा है कि पीटने वाले युवक टंडन के कपड़े उतरवा रहे हैं. गाली-गलौज कर पीट रहे हैं. एक युवक बनियान को फाड़ देता है. जबकि बाकी लोग पैंट और शर्ट को भी उतरवा देते हैं. इसके कुछ देर बाद अंडरवियर भी उतरवा देते हैं. फिर पिटाई करते हैं.
सक्ती के कारोबारी से 15 लाख की ठगी का आरोप
सक्ती जिले के वार्ड नंबर-6 गुरुद्वारा वार्ड निवासी कोयला कारोबारी किशन शर्मा ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है. उनका आरोप है कि मार्च 2022 में दीपक उर्फ अंबेडकर टंडन ने कोयले का बड़ा टेंडर दिलाने का झांसा देकर उनसे 15 लाख रुपए ले लिए.
गारंटी के तौर पर टंडन ने एचडीएफसी बैंक का 4 लाख का चेक (नम्बर 009268) और एक ब्लैंक चेक (नम्बर 000013) दिया था. बाद में बैंक से जानकारी लेने पर पता चला कि आरोपी का खाता सालों पहले ही बंद हो चुका है. पीड़ित ने साफ तौर पर धोखाधड़ी बताते हुए BNS की धारा 318 के तहत कार्रवाई की मांग की है.
व्यापमं परीक्षा पेपर देने के नाम पर भी ठगी
दीपक टंडन पर पहले भी ठगी का मामला दर्ज हो चुका है. साल 2018 में बीरगांव निवासी जितेंद्र देवांगन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि टंडन ने व्यापमं की तरफ से आयोजित राजस्व निरीक्षक (नगर निगम) परीक्षा का प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने का दावा किया था.
प्रति अभ्यर्थी 3 लाख रुपए लेने की बात कही गई थी. पैसे और दस्तावेज लेने के बाद न तो प्रश्न पत्र मिला और न ही आरोपी तय स्थान पर पहुंचा. इस मामले में सिविल लाइन रायपुर में टंडन के खिलाफ केस दर्ज हुआ है.
कोरबा-दीपका थाने में दर्ज है धोखाधड़ी का मामला
होटल कारोबारी दीपक टंडन के खिलाफ कोरबा जिले के दीपका थाने में भी धोखाधड़ी का केस दर्ज है. यहां SECL दीपका की आवासीय कॉलोनी में रहने वाले कारोबारी महेंद्र सिंह ने साल 2015-16 के बीच 27 लाख रुपए की ठगी का आरोप लगाया है.
पीड़ित के मुताबिक कोल ट्रांसपोर्ट का बड़ा काम दिलाने के नाम पर किश्तों में रकम ली गई. लेकिन न तो काम मिला और न ही पैसे लौटाए गए. मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट में पेश नहीं होने पर टंडन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया जा चुका है.
दुर्ग के कांग्रेस नेता के बेटे से भी ठगी की चर्चा
दुर्ग जिले में एक कांग्रेस के बड़े नेता के बेटे के साथ भी ठगी की बात सामने आ रही है. हालांकि इस मामले में अभी तक औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. लेकिन पीड़ित पक्ष के सामने आने की संभावना जताई जा रही है.
अब जानिए कौन है कारोबारी दीपक टंडन
कारोबारी दीपक अंबेडकर टंडन का बचपन कोरबा की पुरानी बस्ती आदिल चौक के पास बीता है. उसने अपनी पढ़ाई भी कोरबा में ही की थी. नया बस स्टैंड के पास सड़क किनारे उसकी फोटो फ्रेमिंग की दुकान थी. जहां वह अपने भाइयों के साथ काम करता था.
दीपक टंडन की फोटो फ्रेमिंग की दुकान आज भी वहीं है. उसके भतीजे डंडेश्वर टंडन के मुताबिक दीपक चार भाइयों में सबसे छोटा है. कोरबा में वह फोटो फ्रेमिंग का काम करता था. इसके साथ ही सतनामी समाज का कोषाध्यक्ष भी था.
दीपक टंडन की पहली शादी 2011 में कोरबा में हुई थी. शादी के कुछ समय बाद पारिवारिक विवाद शुरु हो गया. पहली पत्नी ने दीपक टंडन पर दहेज प्रताड़ना का आरोप भी लगाया था. इस घटना के बाद, वह करीब 17 साल पहले कोरबा छोड़कर रायपुर चला गया और फिर कभी वापस नहीं लौटा.
रायपुर में दीपक टंडन अब एक बड़े होटल का मालिक है. उसने रायपुर में दूसरी शादी की और उसके दो बच्चे हैं. परिवार के सदस्यों का कहना है कि दीपक टंडन अब सिर्फ किसी दुख-सुख के मौके पर ही आते हैं और उनसे ज्यादा बातचीत नहीं होती.
परिवार को डीएसपी कल्पना वर्मा के साथ सामने आए इस मामले की जानकारी नहीं थी. उन्होंने बताया कि समाचार पत्रों और वॉट्सऐप ग्रुप में खबरों को देखने के बाद ही इस बारे में पता चला.
दरअसल, DSP कल्पना वर्मा जब महासमुंद में पदस्थ थीं। 2021 में वह अपने कुछ साथियों के साथ टंडन के होटल पहुंची थी. कल्पना का एक बैच मेट और टंडन आपस में म्यूचुअल फ्रेंड थे. इसी ने टंडन और कल्पना की मुलाकात कराई। दोनों के बीच नंबर एक्सचेंज हुए.
मुलाकात के करीब 2 दिन बाद कल्पना के नंबर से टंडन को कॉल आया. मिलने-बैठने की बात हुई. इस तरह चीजें आगे बढ़ी. जब भी कल्पना महासमुंद से आती दोनों के बीच मीटिंग होती थी. धीरे-धीरे साथ घूमने-फिरने और शॉर्ट टूर पर भी जाने लगे.

रायपुर के कारोबारी दीपक टंडन ने अक्टूबर महीने में खम्हारडीह थाना में शिकायत की थी। शिकायत में टंडन ने आरोप लगाया था कि डीएसपी और उनके परिजनों पर पैसे, गाड़ी और ज्वैलरी लिए, लेकिन उसका सामान वापस नहीं किया गया.
कारोबारी की शिकायत पर खम्हारडीह पुलिस ने एक्शन नहीं लिया। इसके बाद कारोबारी ने मीडिया को पूरे मामले की जानकारी दी। मीडिया में मामला आने के बाद खम्हारडीह पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है, लेकिन पूरे मामले में खम्हारडीह पुलिस के जिम्मेदारी अधिकृत जानकारी देने से बच रहे थे.
DSP कल्पना वर्मा ने बताया कि टंडन कोर्ट से केस वापस लेने के लिए लगातार दबाव बना रहा था, जब बात नहीं बनी तो मीडिया में झूठी तस्वीरें और चैट वायरल कर दी। टंडन के साथ वायरल हुए अपने वीडियो को लेकर उन्होंने कहा कि, वो टंडन से बकाया पैसे लेने के लिए होटल गई थी.
टंडन ने उनकी सोशल मीडिया से तस्वीरें निकालकर फर्जी चैट्स तैयार किए हैं। इस मामले में उन्होंने लीगल एक्शन लेने की प्रक्रिया में आगे बढ़ने की बात कही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t