दुर्ग में चाकूबाजी का आतंक, मामूली विवाद में युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, इधर पार्षद के रिश्तेदार पर हमला, जांच में जुटी पुलिस
Terror of stabbing in Durg, murder of youth in a minor dispute, accused arrested, here attack on councilor's relative, police engaged in investigation
दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लगातार हो रही चाकूबाज़ी की घटनाओं ने पुलिस और प्रशासन की नींद उड़ा दी है.
पहला मामला थाना नंदिनी क्षेत्र अंतर्गत अहिवारा के बिहार ढाबा के पास का है. जहां शनिवार रात एक आपसी विवाद ने खूनी रुप ले लिया. इस वारदात में दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया. जिसमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई.
24 अगस्त 2025, रात करीब 8:30 बजे, बिहार ढाबा के सामने किसी बात को लेकर आरोपी आशुतोष कुमार उपाध्याय और दो युवको संदेश गुप्ता एवं मोहम्मद जसीम के बीच विवाद हुआ. मामला इतना बढ़ गया कि आरोपी ने चाकू निकालकर दोनों पर ताबड़तोड़ वार कर दिया.
दोनों घायलों को तत्काल स्पर्श अस्पताल, सुपेला में भर्ती कराया गया. लेकिन मोहम्मद जसीम की हालत नाजुक होने की वजह से उसे बेहतर इलाज के लिए रामकृष्ण केयर अस्पताल, रायपुर रेफर किया गया. वहां इलाज के दौरान मोहम्मद जसीम की मौत हो गई.
घटना की जानकारी मिलते ही नंदिनी पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आशुतोष कुमार उपाध्याय को 25 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू को भी जब्त कर लिया है. अब आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
दुर्ग : दूसरा मामला छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते पार्षद के साले पर पर चाक़ू से हमला कर दिया. युवको को नाजुक हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र के जागृति चौक का है. यहां पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने पार्षद के साले पर चाक़ू से हमला कर दिया. इस हमले में पार्षद का साला गंभीर रुप से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. अस्पताल में घायल युवक का इलाज जारी है. वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक फरार हो गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



