दर्दनाक बड़ा सड़क हादसा, स्कूली बच्चों से भरी टाटा मैजिक पलटी, 12 साल के छात्र की मौत, चार बच्चे घायल, एक की हालत नाजुक, पसरा मातम

Tragic major road accident, Tata Magic full of school children overturned, 12 year old student died, four children injured, one in critical condition, mourning spread

दर्दनाक बड़ा सड़क हादसा, स्कूली बच्चों से भरी टाटा मैजिक पलटी, 12 साल के छात्र की मौत, चार बच्चे घायल, एक की हालत नाजुक, पसरा मातम

बालोद : नया साल शुरू होने से महज एक दिन पहले छत्तीसगढ़ के बालोद में स्कूली बच्चों से भरी गाड़ी पलटने से बड़ा हादसा हो गया. हादसे में एक छात्र की मौत हो गई. चार अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि मैजिक वाहन में सवार होकर सुबह 12 बच्चे स्कूल जा रहे थे. इसी दौरान दर्दनाक हादसा हो गया. यह मामला बालोद थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह 12 बच्चे टाटा मैजिक में सवार होकर ग्राम निपानी स्थित आत्मानंद स्कूल जा रहे थे. इसी दौरान बालोद थाना क्षेत्र के सोनपुर के पास चालक ने गाड़ी से कंट्रोल खो दिया और गाड़ी पलट गई. इस हादसे में वाहन सवार 12 साल के कुणाल साहू की मौके पर ही मौत हो गई.
वहीं चार बच्चे गंभीर हालत में घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए गुरुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. एक बच्चे की हालत बिगड़ते देख उसे बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस ने मामले में मैजिक के चालक को हिरासत में लेकर उससे घटना के बारे में पूछताछ कर रही है. वहीं इस हादसे की खबर के बाद से मृतक बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घायल बच्चों के परिजन भी अपने बच्चों को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे. परिजन इस हादसे से गहरे सदमे में हैं और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI