खदान में खुदाई के दौरान बड़ा हादसा, गिट्टी निकालते समय धंसा पत्थर, दो मजदूरों की मौके पर मौत, ग्रामीणों ने शवों को निकाला बाहर, जांच शुरु
A major accident occurred during excavation in a mine, a rock collapsed while extracting gravel, two workers died on the spot, villagers recovered the bodies, and an investigation began.
सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में अवैध खनन के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया. कोतवाली थाना क्षेत्र के लांची गांव स्थित एक अवैध खदान में खुदाई के दौरान अचानक विशाल चट्टान ढह गई. जिसके मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और ग्रामीण बड़ी तादाद में मौके पर पहुंच गए.
मिली जानकारी के मुताबिक मजदूर अवैध खदान में सामान्य खुदाई का काम कर रहे थे. इसी दौरान अचानक ऊपर से भारी चट्टान टूटकर उनके ऊपर गिर गई. हादसा इतना गंभीर था कि दोनों मजदूरों को बचाने का कोई मौका नहीं मिला और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.
हादसे की खबर मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया. और कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से मलबे से दोनों शवों को बाहर निकाला गया. इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि खदान अवैध रूप से संचालित की जा रही थी. हादसे के बाद अब स्थानीय स्तर पर अवैध खनन को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से क्षेत्र में अवैध खनन का काम चल रहा था. लेकिन इस पर प्रभावी रोक नहीं लगाई गई.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह जांच की जा रही है कि खदान का संचालन किसके द्वारा किया जा रहा था और इसमें किन लोगों की भूमिका थी. प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि अवैध खनन में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
हादसे के बाद लांची गांव में शोक का माहौल है. मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध खनन पर फौरन रोक लगाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते इस तरह की अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई की जाती तो यह हादसा टल सकता था. अब प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है और संबंधित क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं.
पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जल्द ही दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि अवैध खनन किस स्तर पर और किनकी मिलीभगत से संचालित हो रहा था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



