रिश्तों का खौफनाक अंत, बुजुर्ग की हत्या का खुलासा, बहू निकली मास्टरमाइंड, पारिवारिक विवाद में रची मर्डर की साजिश, 24 घंटे में 4 आरोपी गिरफ्तार

A chilling end to relationships: elderly man's murder solved; daughter-in-law revealed as the mastermind; plot hatched amidst a family dispute; four accused arrested within 24 hours.

रिश्तों का खौफनाक अंत, बुजुर्ग की हत्या का खुलासा, बहू निकली मास्टरमाइंड, पारिवारिक विवाद में रची मर्डर की साजिश, 24 घंटे में 4 आरोपी गिरफ्तार

जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर में पुलिस ने एक अंधे हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक की बहू समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जांच में खुलासा हुआ कि पारिवारिक विवाद के चलते बहू ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर 70 साल के ससुर की हत्या की साजिश रची थी. आरोपियों ने आधी रात को घर में घुसकर पहले लकड़ी के फट्टे और मुक्कों से बुजुर्ग पर हमला किया। फिर उनके हाथ-पैर बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंसकर हत्या कर दी.
घर में मृत हालत में मिली बुजुर्ग की लाश
मिली जानकारी के मुताबिक 4 जुलाई 2026 को थाना दुलदुला क्षेत्र के ग्राम बोड़ाजोर निवासी 70 साल के चुगरू प्रधान अपने घर में मृत हालत में पाए गए. उनके हाथ-पैर बंधे हुए थे और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे. घटना की खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद से घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया और वैज्ञानिक सबूत जुटाए गए.
पारिवारिक विवाद के चलते बहू ने रची हत्या की साजिश
पुलिस जांच में पता चला कि मृतक का अपनी बहू सुगंती बेसरा के साथ लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था. इसी रंजिश के चलते उसने अपने तीन परिचितों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई. इस बीच 3 और 4 जुलाई की दरमियानी रात आरोपी मोटरसाइकिल से मृतक के घर पहुंचे. दरवाजा खुलवाने के बाद उन्होंने लकड़ी के फट्टे और मुक्कों से हमला किया. इसके बाद बुजुर्ग के हाथ-पैर बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसकी हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए.
24 घंटे में हत्या के आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर से मिली खबर और वैज्ञानिक जांच के आधार पर आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ के दौरान सभी आरोपियों ने अपना जुर्म कबुल कर लिया. उनकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल लकड़ी का फट्टा, एक मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए. पुख्ता सबूत मिलने के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
सुगंती बेसरा उम्र 36 साल ग्राम बोड़ाजोर, थाना दुलदुला -मृतक की बहू एवं मुख्य साजिशकर्ता
साहिल उर्फ राजा खान उम्र 22 साल, थाना दुलदुला
आनंद यादव उम्र 20 साल ग्राम परसाटोली, थाना दुलदुला
रोहित सिंह उम्र 21 साल ग्राम मधुटोली, थाना जशपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?