रायपुर में ऑटो चालक ने फांसी लगाकर दी जान, इलाके में फैली सनसनी, नहीं मिला सुसाइड नोट, आत्महत्या का कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस
An auto-rickshaw driver died by hanging himself in Raipur, causing a stir in the area; no suicide note was found, the reason for the suicide remains unknown, and the police have launched an investigation.
रायपुर : राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में एक 50 साल के ऑटो चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना उरकुरा सीतला पारा इलाके की बताई जा रही है। मृतक की पहचान जोहर निषाद के रुप में हुई है. घटना की खबर मिलते ही खमतराई पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.
पुलिस के मुताबिक घटनास्थल से फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिसके चलते आत्म*Hत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जरुरी कार्रवाई शुरू कर दी है. परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही पुलिस घटना के पीछे की वजह जानने में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



