अज्ञात वाहन से टकराने के बाद पेड़ से टकराइ कार, पति-पत्नी समेत तीन साल की बच्ची हुई सड़क हादसे का शिकार, पत्नी की मौत, परिवार में पसरा मातम

The car collided with a tree after colliding with an unknown vehicle, the husband and wife along with their three-year-old daughter became victims of the road accident, the wife died, the family is in mourning

अज्ञात वाहन से टकराने के बाद पेड़ से टकराइ कार, पति-पत्नी समेत तीन साल की बच्ची हुई सड़क हादसे का शिकार, पत्नी की मौत, परिवार में पसरा मातम

बालोद : बालोद जिले में देर रात एक दंपत्ती सड़क हादसे का शिकार हो गया. इस हादसे में पत्नी की मौत हो गई. वहीं पति और तीन साल की मासूम बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है. यह घटना डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया गांव की है. घटना की खबर मिलते ही डौंडी पुलिस मौके पर पहुुंची.
मिली जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी और बच्ची कार में सवार होकर लाटाबोड़ से घोठिया आ रहे थे. इस दौरान कार अज्ञात वाहन से टकराने के बाद पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में पत्नी की मौत हो गई. वहीं तीन साल के मासूम बच्ची और पिता गम्भीर रुप से घायल हो गए. प्राथमिक उपचार के बाद मासूम बच्ची को राजनांदगांव रेफर किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI