सरपंच की हत्या मामले में मंत्री का नाम, मिनिस्टर पद जाने का बना खतरा, अगर सबूत मिले तो मुख्यमंत्री उनसे इस्तीफा लेंगे -चंद्रकांत पाटिल

Minister's name in Sarpanch's murder case, threat of losing ministerial post, if evidence is found then Chief Minister will ask him to resign - Chandrakant Patil

सरपंच की हत्या मामले में मंत्री का नाम, मिनिस्टर पद जाने का बना खतरा, अगर सबूत मिले तो मुख्यमंत्री उनसे इस्तीफा लेंगे -चंद्रकांत पाटिल

मुंबई : महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार में मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा है कि अगर सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मामले में धनंजय मुंडे के खिलाफ सबूत मिलते हैं. तो उन्हें मंत्री पद छोड़ने को कहा जाएगा.
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता पाटिल ने रविवार को सांगली में संवाददाताओं को बताया कि देशमुख की हत्या की व्यापक स्तर पर जांच की जा रही है. राज्य सरकार में मंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता धनंजय मुंडे के सहयोगी वाल्मिक कराड को सरपंच की हत्या से जुड़े जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार किया गया है.
बीड जिले के परली से राकांपा विधायक मुंडे, कराड के साथ संबंधों को लेकर सत्तारूढ़ गठबंधन के कुछ सहयोगियों और विपक्ष के निशाने पर हैं. बीड जिले के मासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख का नौ दिसंबर को अपहरण करने के बाद उन्हें प्रताड़ित किया गया. फिर उनकी हत्या कर दी गई थी. शुरुआती जांच से पता चलता है कि सरपंच ने क्षेत्र में पवनचक्की परियोजना संचालित करने वाली एक ऊर्जा कंपनी से जबरन वसूली की कोशिश को नाकाम करने का प्रयास किया था.
भाजपा नेता चंद्रकांत पाटिल ने कहा 'संतोष देशमुख की हत्या मामले की जांच चल रही है. हर मामला अलग होता है. सरकार के मुखिया के तौर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस फैसले लेने में पूरी तरह सक्षम हैं. अगर उन्हें लगता है कि आरोपों में सच्चाई है तो वह फौरन कार्रवाई करेंगे और मुंडे से इस्तीफा देने को कहेंगे.'
पाटिल ने कहा 'महाराष्ट्र सरकार ने सरपंच देशमुख हत्याकांड के आरोपियों की संपत्ति जब्त कर ली है. आरोपियों पर सख्त धाराएं लगाई गई हैं. और मामले की जांच जारी है.' पाटिल ने कहा कि पुलिस सक्रियता से मामले की जांच कर रही है. और इसकी जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) भी गठित किया गया है. मंत्री ने कहा कि इसके अतिरिक्त जांच की निगरानी के लिए एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है.
पाटिल ने बताया कि वाल्मीक कराड और अन्य आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत कठोर कार्रवाई करने सहित अन्य कदम उठाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि कराड की संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया भी चल रही है.
सुरेश जाधव, बीड ठाकरे विधायक अंबादास दानवे ने राय व्यक्त की है कि मसाजोग के सरपंच संतोष देशमुख हत्या मामले में धनंजय मुंडे के करीबी रिश्तेदार वाल्मीक कराड को सह-अभियुक्त बनाया जाना चाहिए. अगर पुलिस ऐसा नहीं करती है तो दानवे ने कहा है कि वह इस मुद्दे को आगामी सत्र में उठाएंगे.
अंबादास दानवे ने मसाजोग में देशमुख परिवार से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया. इस बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए अंबादास दानवे ने कहा कि वाल्मीक कराड के खिलाफ जबरन वसूली के मामले दर्ज किए जा रहे हैं. पवन चक्की के अधिकारियों से मांगी जाती है रंगदारी, यहां की पुलिस क्या करती है? अंबादास दानवे ने पुलिस से वाल्मीक कराड को सह-आरोपी बनाने और उन्हें तुरंत गिरफ्तार करने का अनुरोध किया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI