गरियाबंद में भाजपा ने अधिवक्ता का नाम बदलकर मैदान में रिखिराम यादव को उतारा, कांग्रेस ने गैंद लाल सिन्हा पर जटाया भरोसा, देखें पार्षदों की लिस्ट

In Gariaband, Congress expressed confidence in Gaind Lal Sinha, BJP changed the name of the advocate and fielded Rikhiram Yadav, BJP itself gave a walkover!

गरियाबंद में भाजपा ने अधिवक्ता का नाम बदलकर मैदान में रिखिराम यादव को उतारा, कांग्रेस ने गैंद लाल सिन्हा पर जटाया भरोसा, देखें पार्षदों की लिस्ट

गरियाबंद : गरियाबंद से बड़ी खबर सामने आई है. नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने लंबी चर्चा के बाद देर रात अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी. अब चुनाव में सिर्फ 15 दिन बाकी हैं. कांग्रेस ने गैंद लाल सिन्हा को अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार बनाया है. और दोनों प्रत्याशियों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है.
गैंद लाल सिन्हा गरियाबंद के एक प्रतिष्ठित व्यवसायी हैं और सिन्हा समाज से आते हैं. वे लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं. और समाजसेवा में भी सक्रिय हैं. साथ ही वे समाज के मंडलेश्वर पद पर भी कार्यरत हैं.
गैंद लाल सिन्हा ने कहा “पार्टी ने जो भरोसा मुझ पर जताया है. मैं उसे पूरी निष्ठा से निभाऊँगा. जनता की सेवा और नगर के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहूँगा. यह चुनाव सिर्फ एक पद के लिए नहीं. बल्कि गरियाबंद के उज्ज्वल भविष्य के लिए है.”
दूसरी तरफ भाजपा ने पिछले 24 घंटे में अपने उम्मीदवार में बदलाव कर दिया. पहले भाजपा ने प्रतिष्ठित अधिवक्ता प्रशांत मानिकपुरी को प्रत्याशी बनाया था. लेकिन बाद में रिखिराम यादव को टिकट दे दिया गया.
सूत्रों के मुताबिक भाजपा के कई कार्यकर्त्ता प्रतिष्ठित अधिवक्ता प्रशांत मानिकपुरी की घोषणा करने के 24 घंटे नाम बदले जाने के फैसले से नाराज हैं. लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि कांग्रेस के उम्मीदवार को वॉक ओवर मिल गया है. गैंद लाल सिन्हा की जीत आसान हो गई है. भाजपा का यह फैसला मंहगा पड सकता है.
अब गरियाबंद में कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों के उम्मीदवारों के बीच सीधा और दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा. गैंद लाल सिन्हा को जहां कांग्रेस के मतदाताओं का भरोसा जीतना है. वहीं रिखी राम यादव भाजपा की जमीनी पकड़ को और मजबूत करने के साथ विरोधियों को भी एकजुट करना है.
नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए यह चुनाव सिर्फ राजनीतिक पार्टियों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल नहीं है, बल्कि जनता के मुद्दों और नेतृत्व की परख का भी बड़ा मौका है. अब देखना दिलचस्प होगा कि जनता किसे अपना समर्थन देती है. दोनों ही युवा प्रत्याशी हैं और रिखी राम यादव के नाम की घोषणा ने भाजपा के लिए चुनौती को और दिलचस्प बना दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

देवभोग से राजेश तिवारी, राजिम से पवन सोनकर और गरियाबंद में गैंद लाल सिन्हा

गरियाबंद जिले से कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी:
• नगर पंचायत राजिम – पवन सोनकर
• नगर पंचायत फिंगेश्वर – राजेंद्र सूर्यवंशी
• नगर पंचायत देवभोग – राजेश तिवारी
• नगर पंचायत कोपरा – नंद कुमार साहू
• नगर पंचायत छुरा – महेश्वरी शाह

कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर यह साफ कर दिया है कि वह पूरी तैयारी के साथ चुनावी मैदान में उतर रही है. अब देखना होगा कि जनता किसे समर्थन देती है और नगर पंचायतों की सत्ता किसके हाथ में जाएगी. क्या कांग्रेस अपने मजबूत किले को बचा पाएगी. या भाजपा इस बार नई रणनीति से बाजी पलटेगी? आने वाले दिन चुनावी गहमागहमी से भरपूर होंगे!

जिला मुख्यालय के सभी वार्डों के लिए पार्षद प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है, कांग्रेस ने इस बार हर कदम पर रणनीतिक सोच और चुनावी गणना के आधार पर प्रत्याशियों का चयन किया है, जिससे हर वार्ड में भाजपा के खिलाफ एक तीव्र और सशक्त मुकाबला देखने को मिलेगा.
कांग्रेस ने जिन प्रत्याशियों का चयन किया है,
वार्ड 01: संदीप सरकार
वार्ड 02: ऐश्वर्य यदु
वार्ड 03: श्रीमती विमला साहू
वार्ड 04: शीला टांडी
वार्ड 05: वरुण धुर्व
वार्ड 06: छगन यादव
वार्ड 07: श्रीमती पार्वती धुर्व
वार्ड 08: योगेश बघेल
वार्ड 09: गुरनूर कुकरेजा
वार्ड 10: सुजीत कुटारे वार्ड
11: मुकेश रामटेके
वार्ड 12:उत्तम सोनी
वार्ड 13: मुकेश पांडे
वार्ड 14: श्रीमती प्रतिभा पटेल
वार्ड 15: जुनैद ख़ान
भा.ज.पा. के इन प्रत्याशियों से होगा सीधा मुकाबला:
वार्ड 01: राधेश्याम सोनवानी
वार्ड 02: प्रकाश यादव
वार्ड 03: रेणुका साहू
वार्ड 04: खूबसूरती नेताम
वार्ड 05: विष्णु मरकाम
वार्ड 06: पारस देवांगन
वार्ड 07: टिकेश्वरी धुर्व
वार्ड 08: खेमसिंग बघेल
वार्ड 09: मधु देवांगन
वार्ड 10: सुरेंद्र सोनटेके
वार्ड 11: आशिफ़ मेमन
वार्ड 12: वंश सिन्हा
वार्ड 13: बिंदु सिन्हा
वार्ड 14: पुषा साहू
वार्ड 15: सूरज सिन्हा
निर्वाचन प्रक्रिया के लिए महत्वपूर्ण तिथियाँ: 28 जनवरी: फ़ॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि, 31 जनवरी: फ़ॉर्म वापस लेने की अंतिम तिथी 11 फरवरी: मतदान 15 फरवरी: परिणाम की घोषणा
इन चुनावों में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा टकराव होगा, और दोनों दलों के प्रत्याशी अपनी-अपनी सीटों पर विजय प्राप्त करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाएंगे.। कांग्रेस का दावा है कि उनकी रणनीति और उम्मीदवारों का चयन भाजपा के पुराने किले को ध्वस्त करने में सफल रहेगा. जबकि भाजपा इसे अपनी “सत्ता का आंतरिक बचाव” मानते हुए पूरी ताकत से चुनावी मैदान में उतरेगी.
इस चुनाव में कड़ी टक्कर की उम्मीद जताते हुए भाजपा ने पहले ही वार्डों के लिए अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है. जबकि कांग्रेस देर सही पर अपनी तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ रही है. गरियाबंद जिले में यह चुनाव न केवल पार्टी की प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है. बल्कि सत्ता की धारा को पुनः प्रभावित करने का भी एक अहम मोड़ साबित होगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI