थाने से बलात्कार को आरोपी फरार, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, सुचना देने पर इनाम की घोषणा के बाद दुष्कर्म का आरोपी देवेंद्र यादव गांव से गिरफ्तार
Rape accused absconded from police station, 5 policemen suspended, after announcing reward for information, rape accused Devendra Yadav arrested from village
बेमेतरा : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से आई एक चौंकाने वाली खबर ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए. थानखम्हरिया थाने में बंद बलात्कार का आरोपी देवेंद्र यादव शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे पुलिस हिरासत से फरार हो गया. इस गंभीर लापरवाही के बाद एसपी रामकृष्ण साहू ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थानखम्हरिया टीआई समेत कुल 5 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है. नवागढ़ पुलिस ने थानखम्हरिया थाना क्षेत्र से फरार आरोपी को उसी के गांव से गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक देवेंद्र यादव ने हथकड़ी से हाथ निकाला और थाने की छत से छज्जे के सहारे नीचे उतरते हुए फरार हो गया. उसने अंधेरे और कूलर की आवाज का फायदा उठाकर पुलिस की आंखों में धूल झोंक दी. जैसे ही फरारी की खबर मिली एसपी रामकृष्ण साहू मौके पर पहुंचे और थाने का पूरा निरीक्षण किया.
प्राथमिक जांच में निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, एएसआई भानु प्रताप पटेल, एक प्रधान आरक्षक और दो आरक्षकों की लापरवाही उजागर हुई. जिसके बाद सभी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया.
इस घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जाहिर की है. वहीं, फरार आरोपी की सूचना देने वाले को 5000 रुपए का इनाम देने की घोषणा भी की थी.
गौर करने वाली बात यह रही कि आरोपी कहीं बाहर नहीं गया था. बल्कि अपने ही गांव में छिपकर पुलिस को गुमराह कर रहा था. नवागढ़ पुलिस ने थानखम्हरिया थाना क्षेत्र से फरार आरोपी को उसी के गांव से गिरफ्तार कर लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



