पुराने बस स्टैंड इलाके में देह व्यापार की शिकायत, बाहर से सप्लाई की जा रही लड़कियां, जनता कांग्रेस के कार्यकर्ता शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थाना
पुराने बस स्टैंड इलाके में देह व्यापार की शिकायत, बाहर से सप्लाई की जा रही लड़कियां, जनता कांग्रेस के कार्यकर्ता शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थाना
राजनांदगांव : राजनांदगांव शहर के पुराने बस स्टैंड क्षेत्र के लॉज में देह व्यापार करवाए जाने की शिकायत को लेकर जनता कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली थाने पहुंचकर ज्ञापन के जरिए कार्रवाई की मांग की है.
जनता कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली थाना प्रभारी के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कहा है कि पुराने बस स्टैंड स्थित सुरेश लॉज में बाहर से लड़कियों को बुलाकर देह व्यापार करवाया जा रहा है. जिससे आसपास क्षेत्र के रहने वाले लोग भी परेशान हैं.
इस मामले को लेकर जनता कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शमसुल आलम ने कहा कि लॉज संचालक के खिलाफ पूर्व में भी शिकायत हो चुकी है. वहीं लॉज संचालक द्वारा फिर से सक्रिय होकर इस तरह का कृत्य कराया जा रहा है. जिस पर कार्रवाई की जाए.
वहीं कोतवाली टीआई को ज्ञापन सौंपते हुए बस स्टैंड क्षेत्र में कोचियों द्वारा सक्रिय होकर अवैध शराब बेचे जाने के मामले को लेकर भी शिकायत की गई है. जनता कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कहा है कि अवैध कारोबार पर जल्द से जल्द रोक लगाया जाए. अन्यथा जनता कांग्रेस-जोगी के कार्यकर्ताओं द्वारा इस मामले को लेकर आंदोलन किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



