अंतरराष्ट्रीय पंडवानी गायिका तीजन बाई की तबियत बिगड़ने के बीच बड़ा खुलासा, 9 महीने से नहीं मिला पेंशन, आर्थिक हालत खराब, परिजन बेहद परेशान

International Pandwani singer Teejan Bai health deteriorated big revelation pension not received for 9 months financial condition bad family very upset

अंतरराष्ट्रीय पंडवानी गायिका तीजन बाई की तबियत बिगड़ने के बीच बड़ा खुलासा, 9 महीने से नहीं मिला पेंशन, आर्थिक हालत खराब, परिजन बेहद परेशान

दुर्ग : अंतरराष्ट्रीय पंडवानी गायिका पद्मश्री पद्मभूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर तीजन बाई की तबियत लगातार खराब होती जा रइ है. इसी बीच एक हैरान करने वाली भी खबर सामने आई है कि पिछले 9 महीने से उन्हें पेंशन भी नहीं मिल रही है. इसके साथ ही उनकी आर्थिक हालत भी खराब है. जिसको लेकर अब परिजनों ने उनके इलाज को लेकर चिंता जाहिर की. परिजनों का कहना है कि वह आर्थिक रुप से सक्षम नहीं हैं.
तीजन बाई के परिजनों का कहना है कि पिछले कुछ सालों से लगातार तीजन बाई के स्वास्थ्य में परेशानी आ रही है. और पिछले दो दिनों से उनका बीपी भी बढा हुआ है. उनका स्वास्थ्य खराब है. और पद्मश्री की जो पेंशन पांच हजार रुपए मिलती है. वह पिछले मार्च के महीने से नहीं मिली है. इतने महीने से पेंशन नहीं मिल पाने की वजह से उनका इलाज भी ठीक से नहीं हो पा रहा है.
परिजन बताते हैं कि उनका इलाज तीजन बाई की जमा पूंजी से कराया जा रहा है. तीजन बाई के पेंशन के लिए अप्लाई किया गया था. रायपुर के संस्कृति विभाग में लेटर अब तक पहुंचा नहीं है और उसके बाद एक बार फिर संस्कृति विभाग की तरफ से कहा गया है कि एक बार और लेटर भेजा जाए. इसलिए परिजन एक बार फिर अब नोटरी कर लेटर डालने की तैयारी में है. पिछले 9 महीने से पेंशन नहीं मिलने की वजह से तीजन बाई की आर्थिक हालत खराब हो चुकी है. डॉक्टरों की टीम लगी हुई है. लेकिन वह भी रेगुलर नहीं आते हैं. कभी-कभी ही आते हैं. फिलहाल अंतरराष्ट्रीय पंडवानी गायिका तीजन बाई की यह हालत दयनीय हो चुकी है.
वहीं कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने भरोसा दिलाया कि तीजन बाई के स्वास्थ्य में अब धीरे-धीरे सुधार आ रहा है. उनको पिछले 9 महीना से पेंशन नहीं मिला था. अब वह भी मिल जाएगा. उन्हें आर्थिक सहायता के लिए 50 हजार रुपए भी सरकार के द्वारा दिया जाएगा और उनके स्वास्थ्य पर नजर रखने के लिए स्वास्थ्य टीम गठित की गई है. जो हर रोज जाकर उनका चेकअप करेंगे और एक विशेष डॉक्टर के द्वारा फिजियोथैरेपी भी कराया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI