हाईवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर से टकराई स्कूटी, एक बाइक पर पांच लोग सवार, महिला और 2 बच्चों समेत 4 की मौत, 8 वर्षीय बच्चा गंभीर

Tragic highway accident: Scooter collides with tractor; five people were riding the vehicle. Four died—including a woman and two children—and an 8-year-old child is in critical condition.

हाईवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर से टकराई स्कूटी, एक बाइक पर पांच लोग सवार, महिला और 2 बच्चों समेत 4 की मौत, 8 वर्षीय बच्चा गंभीर

दुर्ग/भिलाई : छत्तीसगढ़ के दुर्ग-रायपुर नेशनल हाईवे-53 पर गुरुवार सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. कुम्हारी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कूटी सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर के पीछे जा टकराई. इस हादसे में 2 बच्चों समेत कुल 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल बच्चे का अस्पताल में इलाज जारी है.
स्कूटी पर सवार थे 5 लोग
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब 10 बजे से 10:30 बजे के बीच भिलाई-3 निवासी 28 वर्षीय अमृत निर्मलकर स्कूटी नम्बर CG 07 DE 5847 से अपने परिजनों के साथ रायपुर के बसंत विहार स्थित मामा के घर जा रही थीं, स्कूटी पर कुल पांच लोग सवार थे, इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े ऑक्सीजन सिलेंडरों से लदे ट्रैक्टर नम्बर CG 07 NA 0930 के पीछे स्कूटी जा टकराई, हादसे में दो महिलाओं और दो बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया.
मृतकों की पहचान 
इस दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय अमृता निर्मलकर, 26 वर्षीय लक्ष्मी निर्मलकर, 7 वर्षीय यासना और 4 वर्षीय डाली की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 8 वर्षीय भावेश गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया है. जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है.
हाईवे किनारे खड़ा था ट्रैक्टर
चश्मदीदों के मुताबिक ट्रैक्टर नम्बर CG 07 NA 0930 नेशनल हाईवे के किनारे खड़ा था. इसी दौरान तेज रफ्तार स्कूटी अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर के पीछे जा घुसी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और पुलिस को खबर दी गई
पुलिस ने शुरू की जांच
खबर मिलते ही कुम्हारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज जारी है. पुलिस मृतकों की पहचान और उनके परिवार से जुड़ी अन्य जानकारी जुटा रही है. साथ ही हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है.
नेताओं के काफिले को लेकर लगाए गए आरोप
इस हादसे के बाद कुछ चश्मदीदों ने आरोप लगाया कि उस समय हाईवे से नेताओं का काफिला गुजर रहा था. उनका कहना है कि पुलिस प्रोटोकॉल ड्यूटी में व्यस्त थी और हादसे के बाद फौरन राहत कार्य नहीं हो सका.
हालांकि इस मामले में पुलिस की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.
जांच जारी
फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा तेज रफ्तार, लापरवाही या किसी दूसरी वजह से हुआ. जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की असल वजह का पता चल सकेगा.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?