हजम कर गए पीएम आवास और मजदूरी राशि, आज तक अधूरा पड़ा फूलमती का आवास, भाजपा समर्थित सरपंच विधवा महिला का घर तोड़ने आमादा
PM housing and wages embezzled, Phulmati's house remains unfinished, BJP-backed sarpanch intent on demolishing widow's home
हजम कर गए पीएम आवास और मजदूरी राशि, आज तक अधूरा पड़ा फूलमती का आवास
बस्तर/बकावंड : विकासखंड बकावंड के एक भाजपा समर्थित सरपंच विधवा महिला को बेघर करने और उसके आशियाने को तोड़ने पर आमादा हो गए हैं. जबकि इस महिला के पास वन अधिकार पट्टा है. सरपंच ने घर खाली करने का नोटिस महिला को भेजा है. यही नहीं सरपंच मकान को तोड़ने बुलडोजर लेकर भी पहुंच गए थे. पीड़ित महिला ने कलेक्टर और एसपी से मदद और इंसाफ की गुहार लगाई है.
मिली जानकारी के मुताबिक बकावंड ब्लॉक की ग्राम पंचायत करपावंड के भाजपा समर्थित सरपंच अपनी दबंगई का परिचय देते हुए सरकार की छवि को दागदार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. सरपंच द्वारा विधवा महिला के नाम आबंटित पट्टे को अवैध बताते हुए उसका मकान खाली कराने का फरमान जारी कर आशियाना तोड़ने की कोशिश की जा रही है.
पीड़ित महिला को जो आवास मिला है. वह शासन द्वारा स्वीकृत है. शासन द्वारा रकबा 0.03 हेक्टेयर की जमीन का पट्टा मनोहर सिंह पटेल के नाम पर वन अधिकार अधिनियम के तहत प्रदान किया गया है. इसके बावजूद भाजपा समर्थित सरपंच द्वारा उक्त स्थान को अतिक्रमण बताकर बुलडोजर चलाने की कोशिश की गई. मौके पर ग्रामीणों के विरोध के बाद कुछ देर हंगामा हुआ. और जेसीबी को वापस लौटना पड़ा. बुलडोजर से बेदखल किए जाने के डर से पीड़ित महिला ने जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा.
महिला ने बताया कि उसे शासन से मिले आवास और पट्टा वैध है. इसके बावजूद दबंग सरपंच द्वारा मकान तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. उसने अपने और बच्चों के जीवन सुरक्षा की मांग भी की. सरकार ने महिला को जो वनाधिकार पट्टा जारी किया है. उसे करपावंड सरपंच द्वारा अवैध बताते हुए नोटिस जारी कर मकान खाली करने के लिए कहा गया. नोटिस में तीन दिन के भीतर मकान खाली करने का उल्लेख किया गया है.
पीड़ित महिला ने बताया कि वह विधवा है और शासन की योजना के तहत उसे आवास मिला है. सरपंच द्वारा बार-बार परेशान किया जा रहा है. उसने मांग किया कि प्रशासन उसके मकान को सुरक्षित रखे और इंसाफ दिलाए. प्रशासन द्वारा मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है. अधिकारियों ने कहा कि अगर महिला को वैध पट्टा है तो उसे किसी भी हालत में बेदखल नहीं किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
भाजपा समर्थित सरपंच विधवा महिला का घर तोड़ने आमादा
बस्तर : बकावंड ब्लाक की ग्राम पंचायत टलनार में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवास की पूरी राशि हितग्राही को नहीं मिल पाई है. वहीं आवास निर्माण में मनरेगा राशि हितग्राही को भुगतान न कर ऐसे व्यक्ति के नाम मस्टर रोल में नाम डाल दिया गया. जिसमें रत्ती भर भी काम नहीं किया है. बिना काम किए ही दूसरे व्यक्ति को भुगतान करना दर्शा दिया गया. जबकि आवास निर्माण में कई दिनों तक पसीना बहा चुकी महिला हितग्राही को फूटी कौड़ी भी नहीं मिली.
सरपंच सचिव की मनमानी और भ्रष्टाचार के चलते हितग्राही को उसकी पारिश्रमिक राशि और आवास की बची किश्त भी नहीं मिल पाई है. नतीजतन हितग्राही का आवास आज तक अधूरा पडा है. हितग्राही फूलमती ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब तक उसे सिर्फ 95 हजार रुपए ही मिल पाए हैं. मजदूरी राशि भी फूलमती को नहीं दी गई है.
परेशान फूलमती के शिकायत करने के वाबजूद सरपचं सचिव चुप बैठे हैं. गांव में चर्चा है कि आवास की बाकी राशि सरपंच, सचिव और जनपद पंचायत बकावंड के कर्मियों ने हजम कर ली है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



