चाकू लहराकर आम नागरिकों में दहशत फैला रहे युवक, पुलिस का असामाजिक तत्वों पर सख्त एक्शन, जिले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Youths brandishing knives terrorize civilians, police take strict action against anti-social elements, three accused arrested in the district

चाकू लहराकर आम नागरिकों में दहशत फैला रहे युवक, पुलिस का असामाजिक तत्वों पर सख्त एक्शन, जिले में तीन आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर/कोनी : शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के मकसद से कोनी पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में तुर्काडीह चौक मेन रोड पर चाकू लहराकर आम नागरिकों में दहशत फैलाने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 25 दिसंबर 2025 को थाना कोनी पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि तुर्काडीह चौक मेन रोड में एक युवक लोहे का धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है.
खबर की तस्दीक के लिए थाना कोनी पुलिस टीम फौरन गवाहों के साथ मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया. पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राहुल यादव पिता दिनेश यादव उम्र 20 साल निवासी ग्राम घुटकु, थाना कोनी, जिला बिलासपुर बताया.
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू गवाहों के सामने बरामद किया। नोटिस दिए जाने पर आरोपी चाकू रखने संबंधी कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका. इसके बाद चाकू को विधिवत जप्त कर पुलिस हिरासत में लिया गया.
आरोपी के खिलाफ थाना कोनी में अपराध क्रमांक 608/2025, धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया गया. आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
आरोपी
ररराहुल यादव पिता दिनेश यादव उम्र 20 साल निवासी ग्राम घुटकु, थाना कोनी, जिला बिलास्पुए
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

बिलासपुर/रतनपुर : इसी कड़ी में बिलासपुर जिला के थाना रतनपुर पुलिस ने क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले दो युवकों को चाकू सहित गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया क्रिसमस और नववर्ष के मद्देनजर पुलिस लगातार गश्त और कार्रवाई कर रही है.
24 दिसंबर को पुलिस को खबर मिली कि मेलाभाठा और खंडोबा मंदिर के पास दो युवक चाकू दिखाकर लोगों को डरा-धमका रहे हैं. खबर पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर मेलाभाठा निवासी गणेश कुमार सूर्यवंशी उम्र 18 साल और जलसो, थाना कोनी निवासी आकाश यादव उर्फ़ बुगलू उम्र 20 साल को पकड़ा. दोनों के पास से धारदार चाकू बरामद किए गए.
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, सउनि पवन सिंह, प्रआर बलदेव सिंह, आर. गोविंदा जायसवाल और पवन ठाकुर का विशेष योगदान रहा.


गिरफ्तार आरोपी
गणेश कुमार सूर्यवंशी, पिता स्व. भीमराम सूर्यवंशी, उम्र 18 वर्ष 02 माह, निवासी मेलाभाठा रतनपुर
आकाश यादव उर्फ बुगलू, पिता मोहित राम यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी जलसो थाना कोनी, जिला बिलासपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t