शराब तस्करी केस में 50 हजार का घूस मांगते हुए हेड कांस्टेबल का वीडियो हुआ वायरल, एएसपी ने प्रधान आरक्षक अनिल साहू को किया लाइन अटैच
Video of head constable demanding bribe of Rs 50 thousand in liquor smuggling case went viral ASP attached line to head constable Anil Sahu
बिलासपुर : बिलासपुर जिला के बिल्हा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक अनिल साहू का घूस मांगते हुए वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. वीडियो में प्रधान आरक्षक को एक शराब तस्करी के आरोपी से मामले की फाइल पूरी करने और जब्त बाइक को राजसात नहीं करने के एवज में रिश्वत मांगते हुए देखा गया. बिलासपुर ग्रामीण एएसपी अर्चना झा ने हेड कांस्टेबल अनिल साहू को लाइन अटैच कर दिया है.
प्रधान आरक्षक वायरल वीडियो में कह रहा है कि आरोपी (शराब तस्कर) ने पहले रुपए देने की बात कही थी. लेकिन वह आया नहीं. हालांकि ये वीडियो पुराना बताया जा रहा है. वीडियो में प्रधान आरक्षक कह रहा है कि ऐसे में अब वह दस्तावेज तभी पूरा करेगा. जब उसे उसके मुताबिक रकम मिल जाएगी. नहीं मिलेगी तो नहीं करेगा. प्रधान आरक्षक जब्त बाइक को राजसात नहीं करने के लिए 50 हजार की डिमांड करते सुनाई दिया.
इस पूरी घटना का वीडियो शराब तस्कर ने मोबाइल में कैद कर लिया और उसके बाद वायरल कर दिया. जब शराब तस्कर पैसे कम करने की बात करता है तो हेड कांस्टेबल उसे नियमों का हवाला देते हुए 70 प्रतिशत रूपए का ड्राफ्ट कोर्ट में जमा करने की बात कहता है.
यह मामला शराब तस्करी से जुड़े एक आरोपी की जमानत और फाइल प्रक्रिया में रिश्वतखोरी से जुड़ा है. प्रधान आरक्षक का यह रवैया पुलिस विभाग की छवि को धूमिल कर रहा है. पुलिस विभाग ने मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की. साथ ही वायरल वीडियो के आधार पर अन्य आरोपों की भी जांच की जा रही है. बिलासपुर ग्रामीण एएसपी अर्चना झा ने हेड कांस्टेबल अनिल साहू को लाइन अटैच कर दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



