मौसम में आए बदलाव के कारण बढ़े सर्दी, खांसी और बुखार के मरीज, बढ़ती जा रही अस्पतालों में मरीजों की संख्या, जानिए डॉक्टरों की सलाह

Due to the change in weather, the number of patients suffering from cold, cough and fever is increasing, the number of patients in hospitals is increasing, know the advice of doctors

मौसम में आए बदलाव के कारण बढ़े सर्दी, खांसी और बुखार के मरीज, बढ़ती जा रही अस्पतालों में मरीजों की संख्या, जानिए डॉक्टरों की सलाह

बिलासपुर : मौसम में आए बदलाव के कारण बढ़े सर्दी, खांसी और बुखार के मरीज, बढ़ती जा रही अस्पतालों में मरीजों की संख्या, जानिए डॉक्टरों की सलाह
बिलासपुर : ठंड और बारिश के बीच मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. जिससे लोगों के सेहत पर असर पड़ रहा है. खासकर छोटे बच्चों और बुजुर्गों में बीमारियों का खतरा बढ़ गया है. बदलते मौसम की वजह से सर्दी, खांसी, बुखार, डायरिया और बदन दर्द जैसी समस्याएँ आम हो गई हैं.
इसके अलावा जरा सी लापरवाही से बच्चों में निमोनिया तक होने की संभावना बढ़ गई है. मौसम के इस उतार-चढ़ाव का असर सिर्फ बच्चों और बुजुर्गों तक ही सीमित नहीं है. बल्कि कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग भी जल्दी बीमार हो रहे हैं. सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों तथा क्लीनिकों में मरीजों की तादाद में लगातार इजाफा हो रहा है. खासकर बच्चों और बुजुर्गों में. सिम्स और जिला अस्पतालों में मरीजों की तादाद में खासा बढ़ोतरी देखी जा रही है. जबकि सरकारी और प्राइवेट क्लीनिकों में 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है.
इस मौसम में डॉक्टरों का कहना है कि ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने, गुनगुने पानी का सेवन करने और घर में अगर किसी को वायरल हो तो परिवार के अन्य सदस्यों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI