अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा धान लदा ट्रक, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, थार गाड़ी के शीशे पर लगाई ब्लैक फिल्म, पुलिस ने की कार्रवाई
The truck loaded with paddy overturned on the roadside after going out of control, the driver saved his life by jumping, black film was put on the glass of the Thar car, police took action
अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा धान लदा ट्रक, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान
गरियाबंद : गरियाबंद जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है. यहां उदंति से आगे मैनपुर के पास अनियंत्रित होकर धान से भरा ट्रक सड़क किनारे पलट गया. वहीं इस दौरान ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई है.
बताया जा रहा है कि ट्रक तेतेल खुटि से धान भर कुंडेल जा रहा था. तभी यह हादसा हो गया. बता दें कि मैनपुर जाने वाली खराब सड़क की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
थार गाड़ी के शीशे पर लगाई ब्लैक फिल्म, पुलिस ने की कार्रवाई
कोरबा : कोरबा पुलिस द्वारा वाहन में डार्क फिल्म लगाकर चलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. पुलिस के हाथ कल एक ऐसी थार गाड़ी लगी जिसमें डार्क काली फिल्म लगी हुई थी. साथ ही मद्धिम लाइट के अलावा हूटर का भी इस्तेमाल किया जा रहा था.
कोरबा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए लोगों से अपील की है कि वह अपनी गाड़ियों में काली फिल्म लगाकर चलने से परहेज करें. जो लोग गाड़ी में फिल्म लगाकर चलते हैं उनकी पहचान नहीं हो पाती. इसलिए उसे फौरन निकाल लेवें वरना उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



