सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का विरोध पड़ा भारी, सरपंच का कॉलर पकड़ दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल, नवागांव में आक्रोश का माहौल
Opposition to encroachment on government land proved costly; Sarpanch was threatened by the collar, accused arrested and sent to jail; atmosphere of anger prevails in Navagaon
सीपत : ग्राम पंचायत नवागांव (मचखंडा) में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण को लेकर विवाद ने उग्र रूप ले लिया। सामूहिक निस्तारी मार्ग की भूमि पर कब्जा कर मकान निर्माण कर रहे व्यक्ति को समझाना सरपंच को भारी पड़ गया. आरोपी ने न सिर्फ अभद्रता की. बल्कि सरपंच का कॉलर पकड़कर जान से मारने की धमकी तक दे डाली.
मिली जानकारी के मुताबिक गांव के बसंत साहू द्वारा सड़क किनारे स्थित सामूहिक उपयोग की सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर निर्माण कार्य किया जा रहा था. जिससे रास्ता संकरा हो गया है. इसकी खबर मिलने पर सरपंच भागवत प्रसाद गोड़ मौके पर पहुंचे और समझाइश देने का प्रयास किया.
बताया जा रहा है कि समझाने के दौरान बसंत साहू भड़क गया और गाली-गलौज करते हुए सरपंच को खुलेआम धमकी देने लगा. जब सरपंच ने शांतिपूर्वक बातचीत की बात कही. तो आरोपी ने उनका कॉलर पकड़ लिया और तेरी सरपंची देख लूंगा कहते हुए दुर्व्यवहार किया.
घटना के समय बड़ी तादाद में ग्रामीण मौके पर मौजूद थे. जिन्होंने पूरा घटनाक्रम देखा.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए सरपंच ने सीपत थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है. ग्रामीणों ने सामूहिक जमीन पर हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



