दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ़्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार युवक को मारी जोरदार टक्कर, हेलमेट लगाए डिलीवरी बॉय की मौके पर मौत, सदमे में परिजन
Tragic road accident: A speeding truck hits a young man riding a bike, the delivery boy wearing a helmet dies on the spot, family in shock.
बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में डिलीवरी बॉय की मौत हो गई. हादसा वाड्रफनगर के अंबेडकर चौक के पास हुआ. जहां सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई. डिलीवरी बॉय हेलमेट लगाया हुआ था, बावजूद इसके उसके सिर के परखच्चे उड़ गए.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक विकास देवांगन चलगली क्षेत्र के बड़का गांव का निवासी था और वाड्रफनगर में रहकर डिलीवरी कंपनी में काम करता था. विकास सामानों की डिलीवरी देने वाड्रफनगर से महेवा की ओर बाइक से निकला था. इसी दौरान अंबेडकर चौक के पास सामने से आ रही ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी.
शाश्म्दीदों के मुताबिक हादसे के बाद ट्रक चालक युवक को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया. जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. हादसा इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद लोग दहशत में आ गए और फौरन पुलिस को खबर दी गई.
खबर मिलते ही वाड्रफनगर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं पुलिस ने ट्रक और चालक की तलाश शुरू कर दी है. इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिवार में शोक की लहर है. अचानक हुए इस हादसे से परिजन सदमे में हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही आरोपी ड्राइवर को पकड़ने की बात कही जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



