अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, हादसे में भाजपा विधायक शकुंतला पोर्ते के देवर विजय बहादुर की हुई दर्दनाक मौत, पसरा मातम
Tractor overturned after going out of control, BJP MLA Shakuntala Porte's brother-in-law Vijay Bahadur died tragically in the accident, mourning spread
बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के प्रतापपुर विधानसभा से विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के देवर विजय बहादुर सिंह की आज सुबह एक हादसे में मौत हो गई. हादसे के बाद पूरे क्षेत्र समेत भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है.
मिली जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर थाना अंतर्गत ग्राम मुड़िया निवासी विजय बहादुर सिंह सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विधानसभा से विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के देवर आज रविवार सुबह करीब 8-9 बजे के बीच ट्रैक्टर लेकर खेत की तरफ जा रहे थे. तभी टायर पर पत्थर लगने से विजय बहादुर उछलकर बीच रोड में गिर पड़े। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और रघुनाथनगर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करवाने के बाद पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया. रघुनाथनगर थाना प्रभारी जितेंद्र जायसवाल ने बताया कि, इस मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
विजय बहादुर सिंह का दोपहर 1 बजे अंतिम संस्कार आज उनके गृह ग्राम मुड़िया में किया गया. अंतिम दर्शन के साथ शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने क्षेत्र के लोग और जनप्रतिनिधि बड़ी तादाद में पहुंच रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



