गरियाबंद-राजिम पुलिस ने दो मामलों में 17 लीटर अवैध शराब के साथ एक महिला समेत 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

Gariaband-Rajim police arrested two accused including a woman with 17 liters of illegal liquor in two cases and sent them behind bars

गरियाबंद-राजिम पुलिस ने दो मामलों में 17 लीटर अवैध शराब के साथ एक महिला समेत 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

गरियाबंद/राजिम : नया सवेरा अभियान के अंतर्गत गरियाबंद के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा अवैध तरीके से शराब, गांजा तस्करी व बिक्री पर लगाम लगाने एवं प्रभावी कार्यवाही के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिशा-निर्देश दिये थे. इसी कड़ी में सभी थाना प्रभारियों के द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में मुखबीर और पेट्रोलिंग सक्रिय किये हुए थे. 3 मई 2025 को मुखबीर से थाना प्रभारी राजिम को खबर मिली कि कॉलेज के पीछे पथर्रा रोड में एक व्यक्ति अवैध तरीके से शराब परिवहन कर रहा है.
इस खबर पर थाना राजिम से पुलिस टीम रवाना होकर मुखबिर द्वारा बताए गए घटना स्थल पर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया. जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम संतराम तारक निवासी देवरी का होना बताया.
जिसके कब्जे से 10.440 लीटर देशी मदिरा कीमत 5,800 रुपए परिवहन करते उपयोग में लिए गए मोटर साइकिल डीलक्स CG04 ME 8481 को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाए जाने से जुर्म दर्ज कर जांच में लिया गया
इसी कड़ी में फिर मुखबिर से खबर मिली कि ग्राम देवरी में एक महिला अपने घर में अवैध तरीके से देशी शराब बिक्री कर धन लाभ अर्जित कर रही है इस खबर की तस्दीक पर पुलिस ग्राम देवरी रवाना हुई. घटना स्थल पर ग्राम देवरी में संदेही महिला के घर में तलाशी लिया गया. तलाशी के दौरान कांति तारक महिला आरोपी के घर में 6.480 लीटर कीमत 3600 रुपए को जप्त तक कर कब्जा पुलिस लिया गया.
आरोपी महिला कांति तारक का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाए जाने से जुर्म दर्ज कर जांच में लिया गया. दोनों मामले के आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया.
गिरफ्तार आरोपी
01) संतराम तारक पिता मोहन तारक उम्र 33 साल निवासी देवरी थाना राजिम
02) कांति तारक पिता मोहन तारक उम्र 31 साल निवासी देवरी थाना राजिम
 जप्त समाग्री
01) दोनों के कब्जे से संयुक्त रुप से कुल 16.920 लीटर अवैध शराब कीमत 9,400 रुपये
02) परिवहन करते इस्तेमाल में लिए गए मोटर साइकिल डीलक्स CG04 ME 8481
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB