रामनवमी में शोभायात्रा के दौरान DJ चालू करने बोला तो जान से मारने की धमकी देकर दो भाईयों पर तलवार से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

Two brothers were attacked with a sword after being threatened with death when they were asked to turn on the DJ during the Ram Navami procession, the accused has been arrested

रामनवमी में शोभायात्रा के दौरान DJ चालू करने बोला तो जान से मारने की धमकी देकर दो भाईयों पर तलवार से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में रामनवमी पर डीजे चालू करने की बात पर एक युवक ने अपने पास रखे तलवार से दो भाईयों पर हमला कर दिया. इससे एक युवक के कलाई और दूसरे के पीठ पर चोट आई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक इंदिरा नगर निवासी अमित सिंह राजपूत उम्र 27 साल ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि रामनवमी के दिन मोहल्ले में शोभायात्रा निकाली गई थी. इस दौरान अमित के बड़े पिताजी का बेटा जगन्नाथ सिंह राजपूत डीजे को चालू करने के लिए बोला. तब इंदिरा नगर निवासी सुमीत माली के साथ विवाद हो गया और सुमीत माली गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा.
विवाद बढ़ा तो सुमित ने अपने हाथ में रखे तलवार से जगन्नाथ सिंह पर वार कर दिया. तब उसके कलाई के पास गंभीर चोट आई. भाई के साथ मारपीट की घटना को देख अमित सिंह भी बीच-बचाव करने आया. तो सुमित ने उस पर भी तलवार से वार कर दिया. इससे उसके पीठ में चोट पहुंची है.
इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने मामले को किसी तरह शांत कराया. इसके बाद घायलों को प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. जहां इलाज के बाद अमित ने मामले की खबर कोतवाली थाना में दी. जहां पुलिस ने आरोपी सुमीत सिंह के खिलाफ जुर्म दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB