50 घंटे बाद मिला 13 साल के यश का शव, परिवार के साथ पिकनिक मानने गए 15 वर्षीय के बालक की डूबने से हुई मौत, दोनों परिवारों में पसरा मातम
The body of 13-year-old Yash was found after 50 hours, a 15-year-old boy who had gone for a picnic with his family died by drowning, both the families are in mourning
50 घंटे बाद मिला 13 साल के यश का शव
दंतेवाड़ा/धमतरी : बारसूर के सातधार में पिकनिक मनाने आए धमतरी निवासी 13 साल यश कुमार का शव डूबने के 50 घंटे बाद शनिवार सुबह बरामद किया गया. पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने पांच किलोमीटर तक नदी में तलाश अभियान चलाकर शव को खोज निकाला.
यश कुमार नोहर जो धमतरी जिले के जोड़ातराई सिलौटी, थाना अर्जुनी का निवासी था. गुरुवार को अपने 13 दोस्तों के साथ बारसूर के सातधार घूमने आया था. बताया गया कि सातधार जाने का रास्ता बंद होने के बावजूद यश पानी के पास चला गया. दोस्तों के साथ फोटो खिंचवाने के दौरान वह गहरे पानी में उतर गया और डूब गया.
हादसे के बाद से ही एसडीआरएफ की दंतेवाड़ा और जगदलपुर टीमों के साथ स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों की कई टीमें तलाश अभियान में जुट गई. नदी में पांच किलोमीटर दूर तक तलाशी ली गई. लेकिन 50 घंटे बाद यश का शव उस स्थान के पास ही तैरता मिला. जहां वह डूबा था.
पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. हादसे से परिवार और दोस्तों में शोक की लहर है. पुलिस ने नागरिकों से नदी और जलाशयों के पास सतर्कता बरतने की अपील की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
परिवार के साथ पिकनिक मानने गए 15 वर्षीय के बालक की डूबने से हुई मौत
कोरबा : कोरबा जिले के देवपहरी पिकनिक स्पॉट पर स्थित जलप्रपात में नहाने के दौरान एक 15 साल के किशोर की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक का नाम शुभम कश्यप था. जो अपने परिवार के साथ बिलासपुर से यहां पर पिकनिक मनाने आया था.
बताया जा रहा है कि शनिवार को बिलासपुर से एक परिवार कोरबा के देवपहरी पिकनिक स्पॉट पर पिकनिक मनाने आया था. शुभम कश्यप पिता अरुण कुमार कश्य्यप उम्र 15 साल अपने परिवार के साथ नहाने गया था. इस दौरान 15 साल का शुभम कश्यप नहाने के दौरान पानी की गहराई में समा गया. पानी की गहराई का अंदाजा न लगने की वजह से वह डूब गया. हादसा होते ही मौके पर हड़कंप मच गया और चीख पुकार मचने लग गई.
हादसे की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बालक के शव को पानी से बाहर निकालने की कोशिश में जुट गई. काफी मशक्कत के बाद आसपास के लोगों की मदद से बालक के शव को बाहर निकाला जा सका. शुभम की मौत से पूरे परिवार में मातम का माहौल पसर गया है.
इन दिनों कोरबा शहर से लगे पिकनिक स्पॉट में बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ पिकनिक मनाए पहुच रहे हैं. लापरवाही की वजह के लोगों की जान जा रही है. जिस तरह से लगातार पिकनिक स्पॉट पर नाबालिक बच्चों की मौत हो रही है. उसे प्रशासन को गंभीरता से लेने चाहिए और ऐसे स्थान में जाने से रोकने के लिए प्रतिबंधित किया जाना चाहिए. ताकि लगातार हो रही मौतों पर रोक लगा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



