छत्तीसगढ़ में निकाय और पंचायत चुनाव होंगे 15 जनवरी के बाद, नए मतदाताओं भी जोड़े जाएंगे वोटर लिस्ट में नाम, जुड़वाने की आखरी तारीख 5 जनवरी

Municipal and Panchayat elections will be held in Chhattisgarh after January 15, new voters will also be added to the voter list, the last date for adding is January 5

छत्तीसगढ़ में निकाय और पंचायत चुनाव होंगे 15 जनवरी के बाद, नए मतदाताओं भी जोड़े जाएंगे वोटर लिस्ट में नाम, जुड़वाने की आखरी तारीख 5 जनवरी

रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश में जल्द ही नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव होने वाले हैं. राज्‍य निर्वाचन आयोग ने इसके लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है. आयोग ने बताया है कि चुनाव के मद्देनजर वोटर लिस्ट फिर से तैयार की जाएगी क्योंकि 1 जनवरी को 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले मतदाताओं का नाम जोड़ने की प्रक्रिया भी की जानी है.
नए मतदाताओं को किया जाएगा शामिल
आयोग से जारी कार्यक्रम के मुताबिक मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 31 दिसंबर को किया जाएगा. दावा आपित्‍त के लिए 6 जनवरी की समय सीमा निर्धारित की गई है. मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी को किया जाएगा. बता दें कि नए नियमों के मुताबिक 1 जनवरी को 18 साल की उम्र पूरी करने वालों का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाना है.
ये होगी प्रक्रिया
सूत्रों के मुताबिक वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी को किया जाएगा. ऐसे में 15 जनवरी के बाद ही चुनावों की घोषणा की जाएगी. पंचायत चुनावों के लिए वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया 3 जनवरी से की जाएगी. जबकि निकायों के महापौर और अध्यक्ष के लिए आरक्षण 7 जनवरी को तय किया जाएगा. . 
बैलेट पेपर से चुनाव पर कांग्रेस की सहमति 
नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में इस बार कई बदलाव किये गए हैं. इस बार एक और बड़ा बदलाव किया गया है जिसके तहत पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव EVM नहीं बल्कि बैलेट पेपर से कराए जाएंगे. सरकार का कहना है कि ईवीएम की तैयारी में देरी हो रही थी
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI